देश

1924 से चली आ रही परंपरा को मोदी सरकार ने 2017 में बदला, जानें क्या है बजट से जुड़ा यह बदलाव

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार 2.0 का आखिरी बजट पेश करेंगी. बतौर वित्त मंत्री यह उनका छठा बजट होगा. ऐसे में क्या आप जानते हैं मोदी सरकार ने बजट से जुड़ी 92 साल पुरानी परंपरा को तोड़कर एक नई व्यवस्था शुरू की.

इस बार के बजट में भी पिछली बार की तरह ही बड़े ऐलान होने की उम्मीद है. इसके अलावा सरकार योजनाओं में पैसे का फलो बढ़ा सकती हैं. इसके अलावा रेलवे से जुड़ी कई घोषणाएं भी कर सकती हैं. सबसे बड़ी राहत की उम्मीद मध्यम वर्ग को है. इस बीच आपको बता दें कि मोदी सरकार 92 साल पुरानी परंपरा को तोड़कर नई व्यवस्था शुरू की.

यह भी पढ़ेंः बजट 2024 से पहले आर्थिक मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी, GST कलेक्शन में हुआ इतना इजाफा

2017 में मोदी सरकार ने बदल दी परंपरा

यानी 2017 से पहले रेल बजट और आम बजट अलग-अलग पेश किए जाते थे. मोदी सरकार ने 2017 में रेल बजट को आम बजट में मिला दिया. इसके बाद से ही आम बजट और रेल बजट एक साथ पेश किए जाने लगे. बता दें कि सरकार आम बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं करती थी तो वहीं रेल बजट में नई भर्ती, रेल लाइनों का विस्तार, नई ट्रेनें शुरू करने जैसी कई घोषणाएं होती थी.

1924 से चल रही थी परंपरा

बता दें कि सबसे पहला रेल बजट 1924 में अंग्रेजों के शासन में पेश किया गया था. इसके बाद से यह परंपरा चली आ रही थी कि रेल बजट आम बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता था. यह परंपरा आजादी के बाद भी अनवरत जारी रही. लेकिन केंद्र में 2014 में मोदी सरकार के अस्तित्व में आने के बाद सरकार ने 2017 में पहली बार आम बजट के साथ रेल बजट को मर्ज कर दिया.

यह भी पढ़ेंः बजट 2024 से पहले सिलेंडर के दामों मे हुई बढ़ोतरी, यहां चेक करें नए रेट

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…

5 minutes ago

रियलिटी शो या TRP का खेल? क्या युवाओं को बेचा जा रहा है लोकप्रियता का नशा

Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…

34 minutes ago

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

1 hour ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

1 hour ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

2 hours ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

2 hours ago