देश

बजट 2024 से पहले आर्थिक मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी, GST कलेक्शन में हुआ इतना इजाफा

Budget 2024 GST Collection Increased in January 2024: आज 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी. इससे पहले सरकार को आर्थिक मोर्चे पर बड़ी कामयाबी मिली है. देश में जनवरी का जीएसटी कलेक्शन 1.72 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया. 2023-24 के वित्त वर्ष में यह तीसरा मौका है जब जीएसटी कलेक्शन 1.70 लाख करोड़ के पार हुआ है. वित्त मंत्रालय के अनुसार जीएसटी कलेक्शन में 10.4 फीसदी का इजाफा हुआ है.

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2024 में सरकार को 1 लाख 72 हजार 129 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ है. इससे पहले जनवरी 2023 में यह आंकड़ा 1 लाख 55 हजार 922 करोड़ रुपए था. जानकारी के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 तक सालाना आधार पर जीएसटी रेवेन्यू मेें 11.6 फीसदी की वृद्धि हुई है.

यह भी पढ़ेंः बजट 2024 से पहले सिलेंडर के दामों मे हुई बढ़ोतरी, यहां चेक करें नए रेट

चालू वित्त वर्ष में 16.69 लाख करोड़ का जीएसटी जमा

पिछले 10 महीनों में जीएसटी का कुल कलेक्शन 16.69 लाख करोड़ रुपए हुआ है. जो कि 2022-23 के 10 महीनों की तुलना में 2.73 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है. वहीं अब तक यह 12वां महीना है जब जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक है. बता दे कि सबसे ज्यादा जीएसटी अप्रैल 2023 में हुआ था. वर्तमान वित्त वर्ष के पहले महीने में सरकार को 1.87 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था.

आय का बड़ा स्त्रोत है जीएसटी

सरकार की ओर से जारी किए आंकड़ों के अनुसार जनवरी में 39476 करोड़ रुपए एसजीएसटी, 89989 करोड़ रुपए को आईजीएसटी और 10 हजार 701 करोड़ रुपए का सेस का कलेक्शन हुआ है. बता दें कि जीएसटी कलेक्शन सरकार के लिए आय का बड़ा स्त्रोत है. जीएसटी से मिले पैसों का उपयोग सरकारी कार्यक्रमों और योजनाओं में किया जाता है. इससे देश की आर्थिक सेहत का अंदाजा लगाया जाता है.

यह भी पढ़ेंः सरकार से महिलाओं-किसानों को बड़ी उम्मीदें, जानें बजट में क्या-क्या हो सकते हैं ऐलान

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

3 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

29 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

29 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

46 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

60 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago