यूटिलिटी

बरसाती सीजन में Redmi, Poco और Realme Narzo के साथ अमेजन पर ऑफर्स की झड़ी, सस्ते में लें ये 5 फोन

Best Phone Offers Today: अगर आप कोई नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अमेजन पर ऑफर्स की भरमार है. अमेजन पर ग्राहकों को एक से बढ़ कर एक डील और डिस्काउंट का फायदा दिया जा रहा है. ये सभी स्मार्टफोन हैवी स्टोरेज, फास्ट प्रोसेसर, बढ़िया कैमरा, हाई क्वालिटी डिस्प्ले और लॉन्ग लास्टिंग बैटरी जैसे हाईफाई स्पेसिफिकेशन के साथ आ रहे हैं. इसमें आपको Redmi 13C, Poco C51 और Realme Narzo N53 जैसे ब्रांडेड ऑप्शन दिए गए हैं.

इतना ही नहीं अमेजन पर कुछ ऐसे ऑफर भी दिए जा रहे हैं जिन्हें न कह पाना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा. जिस तरह दिल्ली एनसीआर में बारिश की बौछार लग गई है उसी तरह अमेजन पर भी ऑफर्स की बौछार लगी हुई है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की बेस्ट डील के तहत किन फोन को कम दाम पर घर लाया जा सकता है.

सस्ते मिल रहे हैं ये 5 फोन

Redmi 13C

अगर आप सस्ता फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप Redmi 13C खरीद सकते हैं. इस फोन को अमेजन पर 13999 रुपये के बजाए 9,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. खास बात ये है कि इफेक्टिव प्राइज़ के तहत इस फोन को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. बता दें कि इसमें बैंक ऑफर जुड़ा हुआ है. रेडमी 13C के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74-इंच HD+ डिस्प्ले भी दिया गया है.

Poco C51

अमेजन पर ग्राहकों को एक से बढ़ कर एक डील और डिस्काउंट का फायदा दिया जा रहा है जिसमें Poco C51 भी शामिल है. इस दमदार फोन को अमेजन पर अच्छी डील पर उपलब्ध कराया जा रहा है. इस फोन को ग्राहक 9,999 रुपये के बजाए 5,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस फोन के कैमरे की बात करें तो Poco C51 में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और डेप्थ सेंसर शामिल है.

Realme Narzo N53

Realme Narzo को ग्राहक अमेजन पर 8,999 रुपये के शुरुआती कीमत पर घर ला सकते हें. इस फोन की सबसे खास बात ये है कि इसमें 33W की फास्ट चार्जिंग मिलती है. Realme Narzo N53 में मिनी कैप्सूल फीचर भी दिया गया है. Realme Narzo N53 के मिनी कैप्सूल फीचर में बैटरी और डेटा की जानकारी मिलेगी.

Samsung Galaxy M04

अगर आप Samsung Galaxy M04 फोन लेने की सोच रहे हैं तो अमेजन पर इस फोन को 10,499 रुपये के बजाए 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है. कैमरे के तौर सैमसंग गैलेक्सी M04 फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है.

Realme Narzo N55

इस फोन को अमेज़न से 8,999 रुपये के शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसमें सुपर हाई रेजोलूशन 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी AI कैमरा मिलता है.

-भारत एक्सप्रेस
Akansha

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

8 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

9 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago