देश

Budget 2024: क्या हुआ महंगा, क्या हुआ सस्ता, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बताया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट पेश किया. इस बजट पर पूरे देश की उम्मीद भरी निगाहें टिकी हुईं थीं. बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब तक सात बजट पेश कर चुकी हैं. इससे पहले उन्होंने फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था.

वहीं, अब लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद उन्होंने पूर्ण बजट पेश किया है. इस बजट में वित्त मंत्री ने कई वस्तुओं के दाम जहां बढ़ाएं, तो कइयों के दाम घटा दिए. वित्त मंत्री ने कई वस्तुओं में कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है. इसके अलावा, उन्होंने कैंसर की दवाओं की कीमत में कटौती की घोषणा भी की है.

महंगाई नियंत्रण में है: सीतारमण

वित्त मंत्री ने बजट पेश करने से पहले अपने भाषण में कहा, ‘बीजेपी द्वारा तीसरी बार सरकार बनाना ऐतिहासिक है. देश की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है. महंगाई का वैश्विक स्तर पर असर पड़ रहा है, लेकिन भारत में महंगाई नियंत्रण में है. अभी यह चार फीसद के दायरे में है. हम नहीं चाहते हैं कि हमारे लोगों को महंगाई की वजह से आर्थिक मोर्चे पर किसी भी प्रकार की दुश्वारियों का सामना करना पड़े. इस दिशा में हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है.’

वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि आम लोगों को राहत दिलाने के मकसद से कैंसर की दवाओं की कीमत में कटौती की जाएगी. इसके अलावा मोबाइल और मोबाइल चार्जर समेत अन्य उपकरणों पर सीमा शुल्क में 12 फीसद तक की कटौती की गई है. इससे इनकी कीमतों में कमी देखने को मिलेगी.

इनकी कीमतें कम होंगी

इसके साथ ही सोना-चांदी की कीमतों में भी कटौती का ऐलान किया गया है. इन दोनों धातुओं के आभूषणों में कस्टम ड्यूटी में 6 फीसद की कटौती की गई है. वहीं, लेदर और फुटवियर में भी कस्टम ड्यूटी की कटौती की गई है. दूसरी तरफ, टेलीकॉम उपकरणों की कीमतें भी कम होंगी. इन पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसद कर दिया गया है.

उधर, मछली को देने वाले भोज्य पदार्थों की कीमत में भी कटौती कर दी गई है. चमड़े की वस्तुओं के दाम भी कम कर दिए गए हैं. कनेक्टर्स को बनाने में लगने वाले कुछ उत्पादों पर ड्यूटी 7.5 परसेंट से घटाकर 0 किया गया. रजिस्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग में लगने वाले ऑक्सीजन फ्री कॉपर की ड्यूटी पांच फीसद कर दिया गया है.

इनके दाम भी घटेंगे

चिकित्सा के क्षेत्र में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों के दाम भी कम कर दिए गए हैं. केंद्र सरकार के इस कदम से चिकित्सा क्षेत्र में व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी. बजट में ऑर्थोपेडिक इम्प्लांट्स के निर्माण में उपयोग के लिए सभी प्रकार की पॉलीथीन पर शुल्क घटाकर शून्य कर दिया गया. आर्टिफीशियल अंगों के निर्माण में उपयोग आने वाले विशेष ग्रेड स्टेनलेस स्टील, टाइटेनियम मिश्र धातु, कोबाल्ट-क्रोम मिश्र धातु, और सभी प्रकार की पॉलीथीन पर शुल्क घटाकर शून्य कर दिया गया है.

क्या सस्ता हुआ

1. कैंसर की दवाएं (Trastuzumab Deruxtecan, Osimertinib and Durvalumab)

2. मेडिकल एक्स-रे मशीन

3. मोबाइल फोन, चार्जर

4. सोलर सेल, पैनल का उपयोग करने वाले उपकरण

5. चमड़े के सामान

6. जूते

7. वस्त्र

8. सोना, चांदी, प्लैटिनम बनाने का शुल्क

9. झींगा और मछली

क्या हुआ महंगा

1. अमोनियम नाइट्रेट

2. पीवीसी फ्लेक्स बैनर

3. आयातित दूरसंचार उपकरण

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

8 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

9 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

9 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

9 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

9 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

10 hours ago