देश

दिव्यांग, किसान, मजदूर सहित सभी उपेक्षित वर्गों को सामाजिक न्याय देने वाला बजट: रामदास आठवले

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट अब तक का सर्वोत्तम बजट है, जो सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगा.

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने बजट के माध्यम से अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, किसान, मजदूर सहित समाज के सभी उपेक्षित वर्गों को सामाजिक न्याय देने का प्रयास किया है. उनके अनुसार, आज का बजट पीएम मोदी जी के विकसित भारत के सपनों के प्रति सरकार के संकल्प को व्यक्त करता है.

सरकार का संकल्प

रामदास आठवले ने कहा कि आम बजट पीएम मोदी जी के विकसित भारत की परिकल्पना के प्रति सरकार के संकल्प को व्यक्त करता है. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को 14765 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गए हैं, जो पिछले बजट की तुलना में अधिक है.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 1 करोड़ युवाओं को शीर्ष 500 कंपनियों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें 5,000 रुपये के मासिक भत्ते के साथ 12 माह तक प्रधानमंत्री इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी.

उन्होंने कहा कि बिहार के गया जिले में विष्णुपद मंदिर एवं महाबोधि मंदिर का कायाकल्प किया जाएगा, जिससे निश्चित रूप से राज्य के पयर्टन को आशानुरूप बढ़ावा मिलेगा. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) केंद्र सरकार के इस कदम की सराहना करती है.

महंगाई कम करने की दिशा में उठाया कदम

आठवले ने कहा कि 2024-25 का ये बजट गरीब, महिला, युवा और किसान के लाभार्थ पर आधारित बजट है. आज जो बजट प्रस्तुत किया गया है, उसमें महंगाई दर को कम करने की दिशा में उठाया गया कदम है. सरकार की 9 सूत्रीय योजनाएं कृषि उत्पादकता, रोजगार व कौशल प्रशिक्षण, आर्थिक व समावेशी विकास और सामाजिक न्याय पर यह बजट केंद्रित है.

रामदास आठवले ने कहा कि 2024-25 के बजट में सरकार ने देश के समग्र और समावेशी विकास के लिए पर्याप्त अवसर पैदा करने के लिए कुल 9 प्राथमिकताओं पर निरंतर प्रयास करने की परिकल्पना की है.

बजट का स्वागत

केंद्रीय राज्यमंत्री के अनुसार, किसानों के लिए सभी प्रमुख फसलों के लिए उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की है, जो लागत से कम से कम 50% मार्जिन के वादे को पूरा करता है. आगामी वर्षों में देश के युवाओं के लिए केंद्र 4 करोड़ रोजगार का सृजन करेगा. उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ.) केंद्र सरकार के बजट का स्वागत करती है और ये बजट आम जनता के कल्याण के लिए है, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

27 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

48 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago