देश

Budget 2024: विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट, उद्योगपतियों ने की सराहना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपना सातवां और मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश किया. इसको लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल है. उन्होंने इसे विकास करने वाला बजट बताया है. टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद गोयल ने बजट को काफी सकारात्मक बताया. उन्होंने कहा कि विकास को ध्यान में रखकर बजट लाया गया है. एमएसएमई को जो राहत मिली है, उससे इस क्षेत्र का ग्रोथ होगा. यहां पर उत्पादन क्षेत्र में बहुत संभावना है. पांच साल में एक करोड़ लोगों को बड़ी कंपनियों से इंटर्नशिप कराने की जो योजना बनाई है, इससे काफी ट्रेंड मैन पावर मिलेगा.

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी 11 लाख करोड़ रुपए के निवेश का निर्णय लिया है. पिछले साल यह 10 लाख करोड़ था. इसमें 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ होगा तो इंड्रस्टी का ग्रोथ होगा और लोगों को रोजगार मिलेगा.

बजट 2024-25 को लेकर रियल स्टेट एक्सपर्ट प्रणय वकील ने आईएएनएस को बताया कि शहरी क्षेत्र के रियल स्टेट सेक्टर में 10 लाख करोड़ का निवेश होने वाला है. इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सरकार तीन करोड़ घर बनाने वाली है. इन सबसे सामानों की मांग बढ़ेगी और इससे फायदा होगा.

रसना प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन पिरुज खंबाटा ने कहा, “यह आम आदमी को लाभ पहुंचाने वाला बजट है. इसके जरिए ग्रामीण इलाकों, महिलाओं और युवाओं को फायदा होगा. पूरे देश को एक साथ चलने का संदेश दिया जा रहा है. इंडस्ट्री को भी आगे आना चाहिए कि कैसे सरकार के साथ बढ़ सकते हैं. देश के विकास का जो लक्ष्य रखा गया है, वह कम है. भारत की क्षमता इससे भी अधिक है. बजट पूरी तरह से सकारात्मक है.

-भारत एक्सप्रेस 

Prashant Rai

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

4 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

5 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

5 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

6 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

6 hours ago