देश

स्मार्ट मीटर आंदोलन के बाद बूंदी में बड़ी कार्रवाई! दो कांग्रेस विधायक समेत 28 नामजद, 150 अन्य पर भी FIR, CID-CB करेगी जांच

Bundi Smart Meter Protest FIR: राजस्थान के बूंदी जिले में स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में हुए उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. देर रात दर्ज एफआईआर में हिंडोली विधायक अशोक चांदना और केशोरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी समेत 28 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. इसके अलावा 100 से 150 अन्य प्रदर्शनकारियों को भी मामले में शामिल किया गया है. पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच अब सीआईडी-सीबी (CID-CB) को सौंपी जाएगी.

स्मार्ट मीटर के विरोध में कलेक्ट्रेट की ओर निकला मार्च

सोमवार को स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिंडोली विधायक अशोक चांदना के नेतृत्व में प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में समर्थक कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे थे. प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पहले से बैरिकेडिंग कर रखी थी. कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले पुलिस और प्रदर्शनकारियों का आमना-सामना हो गया. प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे, जबकि पुलिस उन्हें रोकने पर अड़ी रही. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

वाटर कैनन और हल्के बल प्रयोग से भीड़ को हटाया गया

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पहले प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक समझाने का प्रयास किया गया. जब भीड़ पीछे हटने को तैयार नहीं हुई, तो हालात नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. इसके बाद हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया गया. करीब आधे घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया.

यह भी पढ़ें: टूटेगा उपवास या जारी रहेगा अनशन; क्या राखी सावंत के ऑफर पर मान जाएंगे सोनम वांगचुक?

दो विधायकों समेत 28 नामजद, 150 अन्य भी आरोपी

पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चंपावत ने बताया कि कोतवाली थाने में दर्ज एफआईआर में सड़क जाम करने, लोक सेवकों के कार्य में बाधा पहुंचाने, धक्का-मुक्की करने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. एफआईआर में हिंडोली विधायक अशोक चांदना, केशोरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी सहित 28 लोगों को नामजद किया गया है. इसके अलावा 100 से 150 अन्य अज्ञात प्रदर्शनकारियों को भी आरोपी बनाया गया है.

CID-CB करेगी पूरे मामले की जांच

पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच CID-CB को सौंपी जाएगी. जांच एजेंसी वीडियो फुटेज, पुलिस रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल करेगी.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

3 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

12 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

13 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

23 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

34 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

35 minutes ago