Categories: देश

कैमूर में ट्रक से टकराई बस, तीन की मौत और 11 घायल, पिंडदान कर लौट रहे थे सभी

Kaimur Road Accident: बिहार से यूपी की तरफ जा रही एक बस रविवार को खड़ी ट्रक से टकरा गई. हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए. यह हादसा कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बरहूली गांव के पास हुआ. बस सवार गया में पिंडदान कर लौट रहे थे.

जानकारी के अनुसार, बस के ड्राइवर को झपकी लग गई, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई. मृतकों में बस का खलासी, एक पंडा (पुजारी) और एक यात्री शामिल हैं. सभी मृतक यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले थे, जो गया में पिंडदान कर लौट रहे थे. पिंडदान के बाद बस में सवार सभी लोग जगन्नाथ पुरी दर्शन कर विंध्याचल मंदिर की ओर रवाना हुए थे.

सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोट आई है, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

एनएचएआई की मेडिकल टीम के सदस्य देवेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि घटना की वजह चालक की नींद लगना प्रतीत हो रहा है। मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई और 11 लोगों को एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया गया।

मोहनिया थाना के एएसआई शिवजी सिंह ने भी पुष्टि की कि खड़ी ट्रक में यात्री बस की टक्कर हुई, जिससे यह दुर्घटना घटी। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया गया है। घटना सुबह 5 बजे से पहले की है, बस में करीब 35 लोग सवार थे। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायल माताफेर तिवारी और राजरानी पाल ने बताया कि हम लोग गया से पिंडदान कर वापस लौट रहे थे, तभी हमारी बस ट्रक से टकरा गई। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

आईएएनएस

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

36 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

41 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

56 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

1 hour ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

1 hour ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

1 hour ago