सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग.
Solar Eclipse on Sarva Pitru Amavasya 2024: पितृ पक्ष चल रहा है और इसके आखिरी दिन को सर्वपितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. इसके पहले पितृ पक्ष के पहले दिन साल का आखिरी चंद्र गहण लगा था. ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण हस्त नक्षत्र और कन्या राशि में लगेगा.
सूर्य ग्रहण की शुरुआत 2 अक्टूबर को रात 9 बजकर 13 मिनट से होगी और इसका समापन 3 अक्टूबर को देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगा. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण 6 घंटे 4 मिनट तक रहेगा. सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का लगना किसी दुर्लभ संयोग से कम नहीं है. ऐसे में यह अहम ज्योतिषीय घटना मानी जा रही है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे. आइए जानते हैं कि यह सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए खास है.
मिथुन राशि के लिए सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है. सूर्य ग्रहण के शुभ प्रभाव से आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा. करियर में तरक्की का प्रबल योग बनेगा. नौकरीपेशा लोगों को कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार करने वालों को लाभ होगा.
कर्क राशि के लिए यह सूर्य ग्रहण विशेष शुभ फलदायी है. ग्रहण योग के शुभ प्रभाव से किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. बिजनेस करने वालों को नए कार्यों से लाभ होगा. नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और परिवार के लोगों का साथ मिलेगा.
सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी है. इस सूर्य के कई शुभ परिणाम प्राप्त होंगे. जीवन में सुख-समृद्धि आएगी. साथ ही कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. धन-दौलत में बढ़ोतरी होगी. कारोबार में विस्तार के साथ-साथ आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी.
सर्वपितृ अमावस्या पार लगने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रह भारत में दिखाई नहीं देगा. हालांकि, भारत के अलावा कुछ देशों में यह सूर्य ग्रहण दृश्यमान होगा. 2 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों, प्रशांत महासागर, एटलांटिक महासागर, और न्यूजीलैंड इत्यादि देशों में दिखाई देगा.
यह भी पढ़ें: 3 अक्टूबर को शनि देव बदलेंगे अपनी चाल, शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन
यह भी पढ़ें: कन्या राशि में 3 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, बढ़ेगी आय
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…