खेल

शाई होप का धमाका, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा 18वां शतक, ब्रायन लारा और क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर नजर

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच 12 अगस्त को तीसरा वनडे खेला गया था. इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 120 रन की पारी खेली थी और टीम की 202 रन की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी. होप का वनडे फॉर्मेट में यह 18वां शतक था. जल्द ही वह वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं.

शाई होप सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे

शाई होप वनडे फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के लिए पिछले कुछ सालों में वह टीम के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के इतिहास में एक से बढ़कर एक धुरंधर बल्लेबाज हुए हैं. लेकिन, सभी को पीछे छोड़ते हुए होप एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा 18वां शतक

पाकिस्तान के खिलाफ 12 अगस्त को लगाया शतक होप के करियर का 18वां वनडे शतक था. वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में फिलहाल वह तीसरे स्थान पर हैं. उनसे आगे महान बल्लेबाज ब्रायन लारा और क्रिस गेल हैं. लारा के वनडे फॉर्मेट में 19 शतक हैं. वहीं, गेल के नाम 25 शतक हैं. होप दो शतक लगाते ही लारा को पीछे छोड़ देंगे. वहीं, गेल को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें आठ शतक लगाने होंगे.

ये भी पढ़ें: भारतीय खेलों में नया अध्याय, संसद में पास हुआ ‘नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल 2025’

क्रिस गेल के रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं होप

होप फिलहाल 31 साल के हैं. टीम के कप्तान हैं. फिट हैं और फॉर्म में हैं. फॉर्म में निरंतरता बरकरार रही तो वह अगले 4-5 साल आसानी से खेल सकते हैं. ऐसे में क्रिस गेल के सर्वाधिक 25 शतक का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ सकते हैं.

शाई होप का वनडे करियर

शाई होप ने अपने वनडे करियर का आगाज 2016 में किया था. अब तक 137 पारियों में इस टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज ने 18 शतक और 29 अर्धशतक लगाते हुए 5,879 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 170 है. होप का औसत 50.24 है. 50 से ऊपर का औसत बेहतरीन माना जाता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

2 hours ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

2 hours ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

3 hours ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

4 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

4 hours ago