देश

उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर ही होंगे उपचुनाव, सबसे हॉट सीट मिल्कीपुर के लिए करना होगा इंतजार

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटें फिलहाल खाली हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने नौ सीटों पर ही उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की है. अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनाव नहीं होंगे जिस पर पूरे प्रदेश की निगाहें थीं. जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट में दायर याचिका की वजह से मिल्कीपुर में उपचुनाव की तिथि की घोषणा नहीं हो सकी है. मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने 2022 आम चुनाव को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. साल 2022 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद गोरखनाथ बाबा ने अवधेश प्रसाद के चुनाव जीतने को लेकर याचिका दायर की थी. जो अभी अदालत में लंबित है.

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर सीट से विजयी हुए समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद द्वारा दाखिल किए गए नामांकन में जिस व्यक्ति से नोटरी के हस्ताक्षर कराए गए थे, उसका नोटरी का लाइसेंस पांच साल पहले निरस्त हो चुका था. इस मामले में दो उम्मीदवार गोरखनाथ और राममूर्ति ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसका अभी तक निस्तारण नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि यह मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण मिल्कीपुर सीट के लिए उपचुनाव की तिथि नहीं घोषित हुई है.

प्रदेश की जिन नौ सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उसमें कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट शामिल है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद करहल सीट पर चुनाव हो रहा है. यहां से सपा ने मुलायम परिवार के तेज प्रताप को अपना उम्मीदवार बनाया है.

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा से विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने के कारण उनकी सदस्यता रद्द हो गई थी. अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से लाल जी वर्मा के सांसद बन जाने के कारण वहां चुनाव हो रहा है. गाजियाबाद विधानसभा सीट से अतुल गर्ग सांसद चुन लिए गए. इसके बाद इस सीट पर चुनाव हो रहा है. संभल की कुंदरकी विधानसभा सीट से सपा के जियाउर्रहमान भी सांसद चुन लिए गए. उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद यह सीट खाली हो गई है.

प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रवीण पटेल के सांसद बनने के कारण सीट खाली हुई है. मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से रालोद के चंदन चौहान के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी. खैर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा सरकार के मंत्री अनूप प्रधान के सांसद बन जाने के कारण इस सीट पर चुनाव हो रहा है. मिल्कीपुर विधानसभा सीट भी अवधेश प्रसाद के फैजाबाद से सांसद चुने जाने के बाद से खाली है.

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी. नामांकन भरने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर होगी. नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर होगी. मतदान 13 नवम्बर को तथा मतगणना 23 नवम्बर को होगी. उन्होंने बताया कि उप निर्वाचन के संदर्भ में आदर्श आचार संहिता मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, मैनपुरी, कानपुर नगर, प्रयागराज, अम्बेडकरनगर एवं मिर्जापुर जिलों में चुनाव की घोषणा के साथ ही लागू हो गए हैं.

ये भी पढ़ें- चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही चुनावी मोड में आई कांग्रेस, महाराष्ट्र के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक, जानें किन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

7 hours ago