भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर संविधान और चुनाव के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि आज 13 तारीख है और झारखंड में मतदान चल रहा है. झारखंड में संविधान के अनुसार, लोकतंत्र का उत्सव चल रहा है और यह हिंदुस्तान की खूबसूरती है.
उन्होंने आगे कहा, वहीं इस देश में एक ऐसा राष्ट्रीय दल है जो समय-समय पर संविधान की धज्जियां उड़ाता रहता है. मतदान से पहले के 48 घंटे साइलेंट पीरियड होते हैं. चुनाव के नियमों के अनुसार इन 48 घंटों के दौरान कोई राजनीति पार्टी चुनाव प्रचार नहीं कर सकती और ना ही अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है. कोई बड़ा नेता उस समय रैली नहीं कर सकता है. इस नियम से कोई भी अनभिज्ञ नहीं हैं.
पात्रा ने आगे कहा, लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि तमाम नियमों को जानने के बावजूद कांग्रेस (Congress) पार्टी, जो कि एक राष्ट्रीय दल है, ने साइलेंट पीरियड की अवधि के दौरान ही चुनाव घोषणा पत्र जारी कर नियमों का उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा कि 13 तारीख को झारखंड में पहले चरण का मतदान है और 11 तारीख से 48 घंटे के लिए यानी मतदान से पूर्व किसी तरह का प्रचार नहीं होना चाहिए. उसके बावजूद कल 12 तारीख को कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है. ये अपने आप में बहुत ही दुखद है और संविधान के साथ खिलवाड़ है.
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने ऐसा पहली बार नहीं किया है. कांग्रेस पार्टी के तथाकथित दिग्गज नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चुनाव आयोग को गंभीरता से नहीं लेते हैं. वो हमेशा चुनाव आयोग के खिलाफ कहते रहे हैं और जिस प्रकार से कल राहुल गांधी की पार्टी ने चुनाव आयोग की धज्जियां उड़ाई है, भाजपा की राज्य इकाई ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है.चुनाव आयोग को कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.
भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में पब्लिक टेंडर में 4 प्रतिशत आरक्षण मुसलमानों को देने के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी झारखंड में भी एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण छीन कर मुसलमानों को देना चाहती है. कांग्रेस और जेएमएम, दोनों ने ही झारखंड की जनता के साथ खिलवाड़ किया है. मुसलमानों को आरक्षण देने का कांग्रेस का यह षडयंत्र सफल नहीं होगा.
बुलडोजर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जहां तक बुलडोजर, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) और मकानों का सवाल है, भाजपा का मत बिल्कुल स्पष्ट है कि हम सभी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं. जो फैसला आया है, वह एक राज्य के लिए नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए आया है. पूरे भारत में कानून का राज है, संविधान का राज है और जो भी यहां होता है संविधान के अनुसार होता है. जो भी संविधान के अनुसार नहीं होता है, उसके लिए भी प्रावधान है.
ये भी पढ़ें: Viral Video: राजस्थान उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच निर्दलीय उम्मीदवार ने एसडीएम को जड़ा थप्पड़
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज अगर पूरे हिंदुस्तान में कहीं न कहीं अपराधियों के मन में डर है तो हमें लगता है कि अपराधियों के मन में डर होना एक अच्छे देश की निशानी है. जनता के मन में सुख और अपराधियों के मन में डर जरूर होना चाहिए और यह सभी नियमों का पालन करके होना चाहिए. हम सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हैं.
गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…
DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…
Delhi Children Lung Health: दिल्ली में वायु प्रदूषण का बच्चों की सेहत पर गंभीर असर…
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…
दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…