देश

CISF में महिला बटालियन के गठन को मिली मंजूरी, गृहमंत्री अमित शाह ने दी तैनाती की जानकारी

केंद्र सरकार ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में पहली बार एक सर्व-महिला रिजर्व बटालियन के गठन को मंजूरी दी है. इस नई इकाई में 1,000 से अधिक महिला कर्मी शामिल होंगी और इसका उद्देश्य देश भर के हवाई अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर बढ़ती सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करना है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस सप्ताह इस बटालियन के गठन की औपचारिक मंजूरी जारी की है, जो 1,025 महिला कर्मियों की होगी और इसका नेतृत्व एक वरिष्ठ कमांडेंट करेंगे. नई दिल्ली स्थित CISF मुख्यालय में इस बटालियन के लिए भर्ती प्रक्रिया और विशेष प्रशिक्षण की तैयारी भी शुरू हो चुकी है.

अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ से पोस्राट करते हुए अमित शाह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के मोदी जी के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाते हुए मोदी सरकार ने CISF की पहली महिला बटालियन की स्थापना को मंजूरी दे दी है.


“एक विशिष्ट सैन्य टुकड़ी के रूप में गठित की जाने वाली महिला बटालियन देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, जैसे हवाई अड्डों और मेट्रो रेल की सुरक्षा और कमांडो के रूप में वीआईपी सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी संभालेगी. यह निर्णय निश्चित रूप से राष्ट्र की रक्षा के महत्वपूर्ण कार्य में भाग लेने के लिए अधिक महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेगा.”


दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

इस बटालियन को CISF की मौजूदा ताकत में जोड़ दिया जाएगा, जो इस समय लगभग दो लाख कर्मियों की है. इसे वीआईपी सुरक्षा, हवाई अड्डे की सुरक्षा और दिल्ली मेट्रो रेल जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा जिम्मेदारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा.


वर्तमान में CISF में 12 रिजर्व बटालियन हैं, जिन्हें अक्सर अस्थायी और स्थायी कार्यों के लिए, जैसे चुनाव ड्यूटी या संसद भवन जैसी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है.


1969 में हुई थी CISF की स्थापना

1969 में स्थापित CISF में महिला कर्मियों की एक मजबूत उपस्थिति है, विशेष रूप से 68 नागरिक हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो और ताजमहल व लाल किला जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर. CISF ने औपचारिक रूप से एक सर्व-महिला रिजर्व बटालियन की जरूरत को उठाया था, और हाल ही में गृह मंत्रालय ने इसे मंजूरी दी है. इसके अलावा  CISF परमाणु और एयरोस्पेस क्षेत्रों में संवेदनशील प्रतिष्ठानों और प्रमुख निजी क्षेत्र की सुविधाओं, जैसे बेंगलुरु और पुणे में इंफोसिस के कार्यालयों और गुजरात के जामनगर में रिलायंस रिफाइनरी की सुरक्षा के लिए आतंकवाद-रोधी सुरक्षा प्रदान करता है.

–भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…

12 minutes ago

दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सुनहरा मौका: DDA लाया ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’, नरेला में 25% की छूट

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…

17 minutes ago

लॉ कोर्स में दाखिला पर BCI ने हटाई अधिकतम उम्र सीमा, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…

36 minutes ago

दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, हाईकोर्ट ने वकीलों को दी वाहन प्रतिबंध से छूट

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…

42 minutes ago

‘बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे नाम, तस्वीर और आवाज’, अमिताभ बच्चन के केस में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…

47 minutes ago