Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सीएजी गिरीश चंद्र मुर्मू फिर चुने गए WHO के एक्सटर्नल ऑडिटर, चार साल का होगा कार्यकाल

भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू एक बार फिर से विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक्सटर्नल ऑडिटर चुने गए हैं. उनका ये कार्यकाल चार साल के लिए होगा.

गिरीश चंद्र मुर्मू, CAG

भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू एक बार फिर से विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक्सटर्नल ऑडिटर चुने गए हैं. उनका ये कार्यकाल चार साल के लिए होगा. गिरीश चंद्र मौजूदा समय में भी डब्ल्यूएचओ में एक्सटर्नल ऑडिटर हैं. गिरीश चंद्र का अगला कार्यकाल 2024 से लेकर 2027 तक होगा.

जेनेवा में 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में बीते सोमवार (29 मई) को चुनाव कराया गया था. पहले दौर के मतदान में ही गिरीश चंद्र मुर्मू को 156 में से 114 मत मिले. जिसके बाद उन्हें दोबारा इस पद के लिए चुन लिया गया. इस साल के शुरुआत में ही वह जेनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के बाहरी लेखापरीक्षक पद के लिए चार के कार्यकाल के लिए चुने गए थे.

यह भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा को लेकर सीडीएस का बयान- चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन जल्द ही सामान्य होगी स्थिति

आपको बता दें कि गिरीश चंद्र मुर्मू वर्तमान में डब्ल्यूएचओ के अलावा खाद्य एवं कृषि संगठन, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी, रासायनिक हथियारों के निषेध संगठन और अंतर-संसदीय संघ के भी एक्सटर्नल लेखापरीक्षक हैं. वह संयुक्त राष्ट्र के लेखा परीक्षकों के पैनल के सदस्य होने के साथ ही सर्वोच्च लेखा संस्थान और एएसओएसएआई के गवर्निंग बोर्ड के सदस्यों में शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital