जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी (फोटो-@BJP4Gujarat)
Gujarat Election: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में पहले दौर के वोटिंग के बाद अब दूसरे दौर की लड़ाई है. दावों और वादों की जंग के बीच हर पार्टियां अपना पूरा दमखम लगा रही हैं. दूसरे दौर के मतदान से पहले जमकर प्रचार कर रहे हैं और इस प्रचार युद्ध के बीच बीजेपी को रिकॉर्ड दर्ज जीत दिलाने का जिम्मा पीएम मोदी ने संभाल रखा है. जो गुजरात में धुआधार प्रचार कर रहे हैं. प्रदेश में इस बार सबसे बड़ी जीत का दम भर रहे हैं.
पहले चरण के चुनाव के बाद अब गुजरात में दूसरे चरण के लिए पार्टियां दम लगा रही हैं. रैलियां, रोड शो और घर-घर प्रचार के जरिए जनता के बीच जा रहे हैं. बीजेपी की ओर तमाम दिग्गज प्रचार में दम लगाए हुए हैं. पार्टी नेता सबसे ज्यादा पीएम मोदी के चेहरे पर भरोसा जता रहे हैं. यही वजह है कि पीएम मोदी ने गुजरात में आज भी जबरदस्त प्रचार किया. गुजरात में नए रिकॉर्ड के साथ जीत का भरोसा जताया. प्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बनने का विश्वास जताया.
पीएम मोदी की जनसभाओं में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है. जो गुजरात चुनाव (Gujarat Election) में बीजेपी का उत्साह बढ़ा रही है. गुजरात में बड़ी जीत के लिए पार्टी के हर नेता का जोर है. दावा यही है कि गुजरात में पीएम मोदी के नाम का शोर है.
उधर, कांग्रेस इस बार प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का भरोसा जता रही है. चुनावी रैलियों में पीएम मोदी पर सीधा वॉर कर रही है. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गुजरात में बहुतम आएगा. हमारी सरकार बनेगी.
गुजरात में चुनावी (Gujarat Election) जंग में बीजेपी और कांग्रेस के साथ-साथ आप आदमी पार्टी ने दमखम लगा रखा है. पार्टी गुजरात में जोरदार प्रचार कर रही है. इस बार पीएम मोदी के गृह राज्य में बदलाव की बात की जा रही है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस का वोटर ढूंढ़ने से भी नहीं मिल रहा है. केजरीवाल ने आगे कहा कि बीजेपी का वोटर बहुत बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी को वोट देने जा रहा है.
ये भी पढ़ें : Gujarat Election: ‘सस्ते सिलेंडर का करोगे क्या…बंगालियों के लिए मछली पकाओगे?’- बयान पर मचा बवाल तो परेश रावल ने मांगी माफी
गुजरात में दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार शनिवार शाम थम जाएगा. 24 घंटे से भी कम समय है. अब पार्टियां कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती. कोशिश यही है कि आखिरी दांव में भी जनता को साथ लाया जाए. गुजरात में वोटरों को लुभा कर सरकार बनाई जाए.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…