देश

‘तुम तो मर जाओगे…मेरा क्या होगा’ कैंसर से जूझते पति को छोड़ पत्नी ने की दूसरी शादी, वारंट हुआ जारी

Indore Crime News: एक समय था जब दोनों घंटों इंस्टाग्राम पर बात करते थे. दोस्ती हुई. फिर प्यार हुआ. साथ जीने-मरने के वादे किए गए. परिवारों को मनाया गया और शादी भी हो गई.

लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद जिंदगी ने अचानक करवट ले ली. पति को कैंसर हो गया. बीमारी से जूझते युवक को उम्मीद थी कि इस मुश्किल समय में पत्नी उसका हाथ थामेगी. मगर युवक का आरोप है कि पत्नी ने न सिर्फ उससे दूरी बना ली, बल्कि तलाक लिए बिना दूसरी शादी भी कर ली.

अब यह प्रेम कहानी अदालत तक पहुंच गई है. कोर्ट ने महिला के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की मुलाकात

इंदौर की राजस्व कॉलोनी में रहने वाले आकाश जाट की मुलाकात रतलाम निवासी साक्षी नकुम से इंस्टाग्राम पर हुई थी. शुरुआत सामान्य बातचीत से हुई, फिर दोनों रोज बात करने लगे. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. 20 नवंबर 2022 को इंदौर के आर्य समाज मंदिर में विवाह किया.

बाद में परिवारों ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया. इसके बाद 13 दिसंबर 2022 को रतलाम में सामाजिक रीति-रिवाजों से दोबारा शादी हुई. दोनों ने साथ मिलकर नई जिंदगी की शुरुआत की.

शादी के कुछ महीने बाद सामने आई कैंसर की बीमारी

शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ था कि आकाश की तबीयत खराब रहने लगी. कई दिनों तक इलाज चला. हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिवार उन्हें गुजरात के वडोदरा ले गया.

10 अप्रैल 2023 को जांच रिपोर्ट आई. पता चला कि आकाश की सांस की नली में कैंसर है. यह खबर पूरे परिवार के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी. आकाश के सामने लंबा और दर्दनाक इलाज था. ऐसे वक्त में उन्हें पत्नी के साथ की सबसे ज्यादा जरूरत थी.

लेकिन आकाश का आरोप है कि बीमारी का पता चलते ही पत्नी का व्यवहार बदलने लगा. वह उनसे दूर रहने लगी. दोनों के बीच बातचीत कम हो गई और रिश्ते में तनाव बढ़ता चला गया.

‘तुम तो कल मर जाओगे, मेरा क्या होगा’

आकाश ने पत्नी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि साक्षी ने बीमारी के दौरान उनसे कहा था, ‘तुम तो कल मर जाओगे, मेरा क्या होगा?’ आकाश के मुताबिक, यह बात सुनकर वह अंदर से टूट गए थे. एक तरफ कैंसर से लड़ाई चल रही थी. दूसरी तरफ वही रिश्ता बिखर रहा था, जिसे उन्होंने अपना सबसे बड़ा सहारा माना था.

उनका आरोप है कि जब उन्हें पत्नी की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तभी उसने उनका साथ छोड़ दिया.

इलाज के बीच पति के खिलाफ शिकायत

आकाश का कहना है कि कैंसर का इलाज चल ही रहा था कि पत्नी ने महिला थाने में उनके खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने मेडिकल रिकॉर्ड और दूसरे दस्तावेजों की जांच की. इसके बाद आकाश के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.

मामला यहीं नहीं रुका. साक्षी ने फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका भी दायर कर दी. आकाश एक तरफ अस्पतालों के चक्कर काट रहे थे और दूसरी तरफ अदालत में अपने रिश्ते को बचाने और आरोपों का जवाब देने में लगे थे.

तलाक से पहले ही दूसरी शादी का आरोप

इस मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब आकाश को पत्नी की दूसरी शादी के बारे में पता चला. आकाश का आरोप है कि तलाक का केस अदालत में लंबित था. इसके बावजूद साक्षी ने 10 जून 2024 को छतरपुर निवासी एक युवक से शादी कर ली.

बताया जा रहा है कि इस शादी से एक बेटी भी है. यह जानकारी मिलने के बाद आकाश ने शादी से जुड़े दस्तावेज और दूसरे सबूत जुटाए. इसके बाद उन्होंने अधिवक्ता रजनीश शर्मा के जरिए अदालत में आपराधिक परिवाद दाखिल किया.

फैमिली कोर्ट ने खारिज की तलाक याचिका

18 अप्रैल 2026 को फैमिली कोर्ट ने साक्षी की तलाक याचिका खारिज कर दी. अदालत ने आदेश में कहा कि पत्नी की ओर से लगाए गए कई आरोप उपलब्ध रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते. कोर्ट ने यह भी माना कि पति उस समय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था.

ये भी पढ़ें- अमेरिका आएगा तो 2 पैरों पर, लेकिन…ईरान ने दे दी ट्रंप को तगड़ी धमकी, थर्राने लगे ‘अंकल सैम’

अदालत के अनुसार, पति पर लगाए गए प्रताड़ना के आरोप पहली नजर में साबित नहीं हुए. अब दूसरी शादी के आरोपों को लेकर मामला आगे बढ़ गया है. अदालत ने महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

27 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

30 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

50 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago