PM Modi Caller Tune: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी, उनके कपड़े और दिनचर्या को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा होती रहती है. इस बार उनके मोबाइल फोन की कथित कॉलर ट्यून सुर्खियों में है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बाद दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी के निजी नंबर पर फोन करने पर वंदे मातरम् की धुन सुनाई देती है.
दरअसल, बीजेपी के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम प्रधानमंत्री मोदी को फोन करती दिखाई दे रही है. कॉल के दौरान मोबाइल फोन माइक के पास रखा होता है और स्पीकर से वंदे मातरम की धुन सुनाई देती है.
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे पीएम मोदी की निजी कॉलर ट्यून बताना शुरू कर दिया. बीजेपी ने भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या है पीएम मोदी की कॉलर ट्यून?’
Skyroot Aerospace की टीम के साथ फोनकॉल के दौरान पता चला पीएम मोदी की कॉलर ट्यून क्या है… जिसने भी सुना, उसके चेहरे पर मुस्कान और गर्व, दोनों आ गए।
आखिर ऐसी क्या खास बात है इस धुन में?
सुनिए… ⬇️ pic.twitter.com/N9wngZa2V3
— BJP (@BJP4India) July 19, 2026
वायरल वीडियो में धुन सुनाई देना तो साफ है, लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि वंदे मातरम पीएम मोदी के निजी मोबाइल नंबर की कॉलर ट्यून है.
प्रधानमंत्री का संचार तंत्र आम मोबाइल नेटवर्क की तुलना में काफी अलग और सुरक्षित होता है. सुरक्षा कारणों से उनके आधिकारिक संपर्क नंबरों, संचार व्यवस्था और नेटवर्क से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती. ऐसे में यह धुन किसी आधिकारिक टेलीकॉम सिस्टम, सरकारी संचार नेटवर्क या विशेष कॉल कनेक्टिंग व्यवस्था का हिस्सा भी हो सकती है.
इसलिए केवल वायरल वीडियो के आधार पर इसे प्रधानमंत्री की निजी कॉलर ट्यून कहना जल्दबाजी होगी.
यह फोन कॉल स्काईरूट एयरोस्पेस के ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 की सफल उड़ान के बाद की गई थी. मिशन की सफलता से उत्साहित कंपनी की टीम ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर इसकी जानकारी दी.
कुछ देर तक धुन बजने के बाद प्रधानमंत्री कॉल उठाते हैं और कहते हैं, ‘हैलो, कौन बोल रहे हैं?’
दूसरी ओर से जवाब मिलता है, ‘सर मैं स्काईरूट से भरत बोल रहा हूं. आपसे बात करके बहुत खुशी हो रही है.’
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी स्काईरूट की पूरी टीम को मिशन की सफलता के लिए बधाई देते हैं और इस उपलब्धि को भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…