कार ने युवक को रौंदा
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक व्यक्ति को कार ने रौंद दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. व्यक्ति सड़क पर बैठा था, तभी सामने से आई कार उसके ऊपर चढ़ गई. कुछ दूर तक व्यक्ति कार के नीचे खिंचता चला गया. वहीं पर मौजूद कुछ युवकों ने शोर मचाकर कार को रुकवाया. जिसके बाद घायल व्यक्ति को कार के नीचे से खींच कर निकाला गया, लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई. इस हादसे का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर एक व्यक्ति बैठा हुआ है. तभी सामने से आ रही एक कार उसे रौंद देती है. काफी दूर तक व्यक्ति को कार खींचती हुई ले जाती है. तभी पास में खड़े कुछ युवक शोर मचाने लगते हैं और कार वाले को रुकने के लिए कहते हैं. कार पर बीजेपी का लोगो लगा हुआ दिखाई दे रहा है. इसके अलावा कार पर विधायक प्रतिनिधि लिखा हुआ है. कार का नंबर UP14 ED 4854 है. पूरा मामला कविनगर थाना इलाके का बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- बीजेपी का बड़ा दावा- बेंगलुरु में हुई विपक्ष की बैठक से नाराज होकर लौटे नीतीश कुमार, JDU बोली- बौखला गए हैं नेता
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद कविनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मामले की जानकारी देते हुए एसीपी कविनगर ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें एक व्यक्ति की कार से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई. वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है. कार को भी सीज कर दिया गया है. मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
-भारत एक्सप्रेस
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…