Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दर्दनाक हादसा: सड़क पर बैठे व्यक्ति को कार ने टक्कर मारने के बाद कई मीटर तक घसीटा, शख्स की हुई मौत, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक व्यक्ति को कार ने रौंद दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

कार ने युवक को रौंदा

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक व्यक्ति को कार ने रौंद दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. व्यक्ति सड़क पर बैठा था, तभी सामने से आई कार उसके ऊपर चढ़ गई. कुछ दूर तक व्यक्ति कार के नीचे खिंचता चला गया. वहीं पर मौजूद कुछ युवकों ने शोर मचाकर कार को रुकवाया. जिसके बाद घायल व्यक्ति को कार के नीचे से खींच कर निकाला गया, लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई. इस हादसे का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सड़क पर बैठे व्यक्ति को कार ने रौंदा

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर एक व्यक्ति बैठा हुआ है. तभी सामने से आ रही एक कार उसे रौंद देती है. काफी दूर तक व्यक्ति को कार खींचती हुई ले जाती है. तभी पास में खड़े कुछ युवक शोर मचाने लगते हैं और कार वाले को रुकने के लिए कहते हैं. कार पर बीजेपी का लोगो लगा हुआ दिखाई दे रहा है. इसके अलावा कार पर विधायक प्रतिनिधि लिखा हुआ है. कार का नंबर UP14 ED 4854 है. पूरा मामला कविनगर थाना इलाके का बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- बीजेपी का बड़ा दावा- बेंगलुरु में हुई विपक्ष की बैठक से नाराज होकर लौटे नीतीश कुमार, JDU बोली- बौखला गए हैं नेता

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद कविनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मामले की जानकारी देते हुए एसीपी कविनगर ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें एक व्यक्ति की कार से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई. वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है. कार को भी सीज कर दिया गया है. मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital