बेंगलुरु में हुई थी विपक्ष की बैठक (फोटो ट्विटर)
बेंगलुरु में 18 जुलाई को विपक्ष एकता की महाबैठक का आयोजन किया गया था. जिसमें देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता और कई राज्यों के सीएम शामिल हुए. बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेताओं के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें इस बैठक के अगुवा नीतीश कुमार नजर नहीं आए, ना ही आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव दिखाई दिए. जिसको लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि फ्लाइट की वजह से दोनों नेताओं को जल्दी जाना पड़ा.
अब इसी को लेकर बीजेपी ने तंज कसा है. बीजेपी के बेगुसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “अपनी इज्जत का ख्याल नहीं था तो कम से कम बिहार की इज्जत का ख्याल रखते. बेंगलुरु की बैठक से नाराज होकर पटना लौटे नीतीश कुमार, मीडिया से बनाई दूरी.”
दूसरी तरफ बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि “बेंगलुरु में सबसे बड़ी किरकरी तो नीतीश कुमार की हुई है. उन्हें फर्जी INDIA का संयोजक ना बनाए जाने से नाराज होकर पहले ही बैठक से निकलना पड़ा. वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं थे. बेंगलुरु में नीतीश-विरोधी पोस्टर भी लगाए गए थे, जबकि वहां कांग्रेस की सरकार है.”
यह भी पढ़ें- हम राजनीतिक अछूत हैं, इसलिए हमें बैठक में नहीं बुलाया गया, विपक्ष की बैठक पर AIMIM का हमला
सुशील कुमार मोदी ने आगे लिखा कि ” इन दलों की पटना बैठक में इसी तरह नाराज होकर कुछ लोग दिल्ली लौट गए थे. जो लोग चुनाव से पहले न मन मिला पा रहे हैं, न एक चेहरा तय कर पाए, वे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई चुनौती नहीं दे पाएंगे. वहीं जेडीयू ने भी बीजेपी के बयानों पर पलटवार किया है. जेडीयू ने कहा कि “विपक्षी गठबंधन के नाम की घोषणा होते ही बीजेपी नेता बौखलाहट में देश के संघीय ढांचे को भूल गए हैं. ”
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…