भारत एक कृषि प्रधान देश है, लेकिन यहां कई किसान ऐसे हैं जो खेती तो करते हैं, लेकिन उससे होने वाली आय उनके लिए पर्याप्त नहीं होती है. केंद्र की एनडीए सरकार ऐसे किसानों की मदद करती है. इसके लिए सरकार ने अलग-अलग नियम बनाए हैं. सरकारी योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जो सरकार की शर्तों को पूरा करते हैं. अब केंद्र सरकार ने इसके लिए एक और नियम तय किया है. अगली किस्त पाने के लिए किसान को इसे पूरा करना होगा.
अगर किसान इस नियम को पूरा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है. सरकार ने साफ कहा है कि इस आईडी कार्ड के बिना पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का एक भी रुपया किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर नहीं किया जाएगा. किसान को जल्द ही यह पहचान पत्र बनवा लेना चाहिए. क्योंकि अगर यह पहचान पत्र नहीं बना तो हो सकता है कि पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की अगली किस्त से किसान वंचित रह जाए. आप सोच रहे होंगे कि यह किस तरह की पहचान पत्र है, तो आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
केंद्र सरकार ने किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ देने के लिए एक अलग तरह की पात्रता लागू की है. ऐसे में, योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को एक अलग तरह की आईडी की जरूरत होगी. इंतजार खत्म करते हुए हम आपको बता दें कि हम किसान आईडी (Kisan Card) की बात कर रहे हैं. यह आईडी 14 राज्यों में लागू हो चुकी है.
किसानों की सुरक्षा के लिए इस कार्ड को दो तरह से अनिवार्य किया गया है. पहला, फर्जी किसानों को पकड़ने और दूसरा, उन्हें बिचौलियों से बचाने के लिए यह नियम लागू किया गया है. केंद्र सरकार एक डिजिटल डेटाबेस तैयार कर रही है. इसके लिए वह राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रही है. इस कार्ड के जरिए फसल, जमीन और अन्य जानकारियां डेटाबेस में जोड़ी जाएंगी. यही वजह है कि किसान आईडी (Kisan Card) को जरूरी बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें-Agusta Westland Case: क्रिश्चियन मिशेल की रिहाई याचिका खारिज, कोर्ट ने दिया झटका
किसान चाहें तो खुद भी इस आईडी के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा, वे किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. अगर किसी किसान के घर के पास कोई कृषि कार्यालय है तो वह वहां जाकर भी इस आईडी के लिए पंजीकरण करा सकता है.
किसान आईडी कार्ड आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड, जमीन के दस्तावेज, बैंक डिटेल और अन्य दस्तावेज साथ ले जाने होंगे. इन दस्तावेजों के आधार पर आप आईडी के लिए आवेदन कर सकेंगे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…