देश

Jyoti Maurya : ज्योति मौर्य की तरह ही बिहार की ज्योति ने की ‘बेवफाई’! पति बोला- मुझे बचाओ, वो प्रेमी के साथ…

Jyoti Maurya news: ज्योति मौर्या प्रकरण अभी ठंडा पड़ा ही था, कि बिहार में ऐसा एक और मामला सामने आया है. यहां मुजफ्फरपुर में प्रियरंजन नाम के शख्स ने खुद की जान को खतरा बताते हुए अपनी पत्‍नी के खिलाफ शिकायत की है. शख्‍स के मुताबिक, उसकी पत्‍नी दरोगा बन गई है और प्रेमी के साथ रह रही है.

चौंकाने वाली बात यह है कि मुजफ्फरपुर के प्रियरंजन की पत्‍नी का नाम भी ज्योति बताया जा रहा है. प्रियरंजन का कहना है कि जब वो 9वीं क्लास में था, तभी उसे ज्योति से प्यार हो गया था. परिजनों के खिलाफ जाकर, उसने गुड़गांव आकर ज्योति से लव मैरिज की थी. प्रियरंजन के मुताबिक, उसने लव मैरिज के बाद कर्ज लेकर और जमीन बेचकर पत्नी ज्योति की पढ़ाई करवाई. दारोगा भर्ती के लिए उसकी ट्रेनिंग भी करवाई. जब वह दरोगा बन गई तो एक और युवक के साथ रहने लगी.

मीडिया से बातचीत में मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड में रहने वाले प्रियरंजन ने कहा कि दोनों ने 2009 में लव मैरिज की थी. और उसके बाद से वे दोनेां दिल्ली में रहने लगे. प्रिय रंजन रियल स्टेट कंपनी में काम करता था, वहीं पत्नी ज्योति एक निजी बैंक में नौकरी करती थी. प्रियरंजन का कहना है कि साल 2012 में ज्योति ने बीपीएससी की तैयारी शुरू की और फिर गुड़गांव में कोचिंग करने लगी. दोनों को एक बेटा भी है, जिसका नाम रेयांश है.

यह भी पढ़ें: यूपी में दिल दहला देने वाली वारदात, रियाज ने चापड़ मारकर अपनी बहन की गर्दन काट दी, फिर बालों को पकड़कर लेकर घूमा

पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा शख्स
प्रियरंजन के मुताबिक, पत्‍नी ज्योति साल 2019 में दरोगा बनी. और, अलग रहने लगी. बाद में पता चला कि उसका एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. बताया जाता है कि ज्योति और उसका प्रेमी एक साथ कोचिंग करते थे और दोनों ही एक साथ ही दरोगा भी बने हैं. प्रियरंजन का कहना है कि पत्‍नी अब प्रेमी के साथ मिलकर जान से मारने, झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है. वह पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

17 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

45 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

53 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

1 hour ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago