खेल

एमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में IND A की शर्मनाक हार, पाकिस्तान A ने 128 रन से जीता मुकाबला

IND A vs PAK A Final:  एमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में भारत ए की शर्मनाक हार हुई है. पाकिस्तान ए ने भारत ए को 128 रन से हरा दिया है. पाकिस्तान ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए. बाद में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 40 ओवर में 224 रन पर ही सिमट गई. भारत ए की ओर से सबसे ज्यादा 61 रन अभिषेक शर्मा ने बनाए.

पाकिस्तान ए के लिए तैय्यब ताहिर स्टार रहे

बता दें कि फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ए के लिए तैय्यब ताहिर स्टार रहे, उन्होंने 71 गेंदों पर शानदार 108 रन बनाए, साथ ही दो शानदार कैच भी लपके. यश धुल की टीम खेल में पूरी तरह से मात खा गई. 353 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए ने मजबूत शुरुआत की. साई सुदर्शन और अभिषेक शर्मा ने 64 रन की साझेदारी की. हालांकि, सुदर्शन के आउट होते ही पारी पूरी तरह से बिखर गई. भारत ए की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए.

यह भी पढ़ें: ENG vs AUS: मैनचेस्टर टेस्ट में बारिश बनी विलेन, इंग्लैंड की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी!

पाकिस्तान ए का लगातार दूसरा खिताब

यश धूल सूर्यकुमार यादव जैसा कारनामा नहीं दोहरा सके. 2013 में सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को हराकर ही इमर्जिंग एशिया कप का खिताब जीता था. इसके बाद टीम इंडिया 2018 और 2023 में रनर-अप रही. वहीं पाकिस्तान का यह इमर्जिंग एशिया कप का लगातार दूसरा खिताब है. इससे पहले यह टूर्नामेंट 2019 में खेला गया था। तब पाकिस्तान ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

2 minutes ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

4 minutes ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

22 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

26 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

43 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

50 minutes ago