देश

संसद की सुरक्षा में चूक का मामला: कोर्ट ने जांच पूरी करने के लिए पुलिस को दिया 30 दिन का और समय

राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दिल्ली पुलिस को संसद की सुरक्षा में चूक के मामले की जांच पूरी करने के लिए आज बृहस्पतिवार को अतिरिक्त समय दे दिया. दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर ने पुलिस को अपनी जांच पूरी करने के लिए एक और महीने का समय दिया और 25 मई तक आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया. न्यायाधीश ने दिल्ली पुलिस द्वारा दायर एक आवेदन पर आदेश पारित किया. आवेदन में दावा किया गया था कि कुछ गवाहों से पूछताछ की जानी बाकी है और कुछ रिपोर्ट आने का इंतजार है. यह भी दावा किया गया कि मामले में डिजिटल डेटा बड़ी मात्रा में है.

पुलिस ने मांगा था 45 दिन का वक्त

पुलिस ने न्यायाधीश से जांच पूरी करने के लिए 45 दिन का वक्त मांगा था. संसद की सुरक्षा में 13 दिसंबर 2023 को बड़ी चूक हुई थी जब सागर शर्मा और मनोरंजन डी नामक व्यक्ति शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूद गए थे और पीले रंग का धुआं फैला दिया था. उन्होंने नारेबाजी भी की थी लेकिन सांसदों ने उन्हें काबू कर लिया था. उसी वक्त, संसद भवन परिसर के बाहर अमोल शिंदे और नीलम आजाद ने रंगीन गैस फैलाई और ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाए. यह घटना संसद पर 2001 को हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन हुई थी.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े CBI केस में चार्ज फ्रेम करने पर हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, कोर्ट ने आरोपी की याचिका पर CBI से मांगा जवाब

Rohit Rai

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

43 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

59 minutes ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

1 hour ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

2 hours ago