चुनाव

‘2.75 करोड़ मतदाता…194 उम्मीदवार’, केरल की 20 लोकसभा सीटों पर मतदान आज, इन दिग्गज हस्तियों की किस्मत का होगा फैसला

Lok Sabha Election 2024: केरल की सभी 20 लोकसभा सीट के लिए आज शुक्रवार (26 अप्रैल) को मतदान हो रहा है. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्च, कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ)और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा किए गए एक महीने के धुआंधार प्रचार के बाद करीब 2.75 करोड़ मतदाता 194 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद करेंगे.

केरल में 2.75 करोड़ से अधिक मतदाता हैं

निर्वाचन आयोग ने कहा कि केरल में 2.75 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जहां शुक्रवार सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कौल ने बताया कि फर्जी मतदान को रोकने और दोषरहित एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अमिट स्याही की 63,100 बोतलों का उपयोग किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस बार राज्य में 2,77,49,159 मतदाता हैं जिनमें से पांच लाख से अधिक पहली बार मतदान करेंगे.

20 लोकसभा सीट के लिए 194 प्रत्याशी

कोट्टयम निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 14 उम्मीदवार हैं, जबकि अलाथुर में सबसे कम पांच उम्मीदवार हैं. कोझिकोड में 13 उम्मीदवार और कोल्लम और कन्नूर सीट में 12-12 उम्मीदवार हैं. केरल की 20 लोकसभा सीट के लिए मैदान में मौजूद 194 उम्मीदवारों में से 169 पुरुष और 25 महिला प्रत्याशी हैं. वडकारा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक चार महिला उम्मीदवार हैं.

ये भी पढ़ें-“माताओं-बहनों के इस स्नेह को देखकर मेरी आंखों में आंसू हैं…” जानें PM मोदी ने क्यों कही ये बात

निर्वाचन आयोग ने बताया कि सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए 66,303 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और अन्य कदम भी उठाए गए हैं. केरल पुलिस और केंद्रीय बल 13,272 स्थानों पर कुल 25,231 बूथों पर मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं. केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरे राज्य में पुलिस की तैनाती की गयी है.

इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

केरल में दो केंद्रीय मंत्री, एक राज्य मंत्री, तीन अभिनेता और कुछ विधायकों की किस्मत दांव पर है. भाजपा नीत राजग ने सबसे अधिक पांच महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. लोकसभा चुनाव 2019 में यूडीएफ ने 20 में से 19 सीट पर जीत दर्ज की थी जबकि एलडीएफ को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

7 hours ago