सांकेतिक फोटो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को अंतरराज्यीय हथियार तस्करी के एक मामले में चार राज्यों के कई स्थानों पर छापेमारी की.
एनआईए ने बिहार, नागालैंड, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में कुल 17 स्थानों पर छापे मारे. इनमें बिहार के 12, नागालैंड के 3, हरियाणा का 1 और जम्मू-कश्मीर का 1 स्थान शामिल है. यह छापेमारी उन 15 आरोपियों/संदिग्धों के ठिकानों पर की गई, जिनका संबंध इस मामले में पहले गिरफ्तार और आरोपपत्रित किए गए 4 आरोपियों से बताया जा रहा है.
– एक .315 राइफल, 11 जिंदा कारतूस और 3 खाली कारतूस
– डिजिटल डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव
– हथियार बनाने के लिए उपयोग होने वाले कच्चे माल और उपकरण
– एक कार और ₹13,94,840 नकद
– अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज
यह मामला एके-47 राइफल और अन्य प्रतिबंधित हथियारों की तस्करी से जुड़ा है, जिन्हें नागालैंड और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों से लाया जा रहा था. बिहार को इन हथियारों की तस्करी के लिए एक ट्रांजिट रूट और गंतव्य दोनों के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था.
जांच में अब तक यह पता चला है कि आरोपी पिछले कई वर्षों से हथियारों की तस्करी में सक्रिय थे. एनआईए इस मामले की जांच जारी रखे हुए है.
यह भी पढिए: पहली बार चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए हवा में टेथर्ड ड्रोन तैनात, निगरानी के लिए एक एक्सपर्ट टीम तैनात
BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…
मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…
GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…
नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…
हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…