देश

CBI ने किया 183 करोड़ रुपये के फर्जी बैंक गारंटी घोटाले का खुलासा, PNB के सीनियर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

PNB Manager Arrest: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 183.21 करोड़ रुपये के फर्जी बैंक गारंटी घोटाले का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक सीनियर मैनेजर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला इंदौर स्थित एक कंपनी द्वारा मध्य प्रदेश जल निगम लिमिटेड (MPJNL) को सरकारी सिंचाई परियोजनाओं के ठेके लेने के लिए जाली बैंक गारंटियां जमा कराने से जुड़ा है. सीबीआई ने यह कार्रवाई मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर 9 मई 2025 को तीन अलग-अलग मामले दर्ज करने के बाद की.

जांच के अनुसार, उक्त कंपनी को वर्ष 2023 में MPJNL से 974 करोड़ रुपये की तीन सिंचाई परियोजनाएं आवंटित की गई थीं. इन ठेकों के समर्थन में कंपनी ने कुल 183.21 करोड़ रुपये की आठ फर्जी बैंक गारंटियां MPJNL को सौंपी थीं. गारंटियों की पुष्टि पंजाब नेशनल बैंक के नकली ईमेल डोमेन के ज़रिए की गई, जिससे विभाग भ्रमित होकर ठेके देने को मजबूर हो गया.

फर्जी गारंटी देकर लिए 974 करोड़ के सिंचाई प्रोजेक्ट

CBI ने 19 और 20 जून को देश के पांच राज्यों – दिल्ली, पश्चिम बंगाल, गुजरात, झारखंड और मध्य प्रदेश – में 23 ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान कोलकाता से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक PNB का सीनियर मैनेजर भी शामिल है. दोनों आरोपियों को कोलकाता की स्थानीय अदालत में पेश किया गया और अब उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर इंदौर लाया जा रहा है.

सीबीआई की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता स्थित एक संगठित गिरोह देश के विभिन्न राज्यों में सरकारी परियोजनाओं के ठेके लेने के लिए सुनियोजित तरीके से फर्जी बैंक गारंटियों का निर्माण और प्रसार कर रहा था. एजेंसी अब इस पूरे सिंडिकेट की गहराई से जांच कर रही है और आगे और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: भारतीय सेना ने विकसित की पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी आधारित स्वदेशी तकनीक, भविष्य की साइबर सुरक्षा में मिलेगा बढ़त

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

18 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

42 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

55 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago