Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ऑफिस पर CBI का छापा, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

सीबीआई के अनुसार, इस मामले की शिकायत 25 नवंबर को दर्ज हुई थी. CBI ने जाल बिछाकर हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए पकड़ा.

CBI

सांकेतिक फोटो

दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ऑफिस पर छापा मारा. इस छापेमारी के दौरान CBI ने दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार भी किया. इस कार्रवाई के बाद दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

रिश्वतखोरी से जुड़ा है मामला

यह मामला रिश्वतखोरी की शिकायत से जुड़ा हुआ है. CBI ने हेड कांस्टेबल संजय कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोप है कि उसने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के एक मामले में शिकायतकर्ता को फंसने से बचाने के लिए 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी.

2 लाख रुपये की सिपाही ने ली थी रिश्वत

सीबीआई के अनुसार, इस मामले की शिकायत 25 नवंबर को दर्ज हुई थी. CBI ने जाल बिछाकर हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए पकड़ा. जांच में सामने आया कि आरोपी संजीव कुमार (एसआई) और किरोड़ीमल (एएसआई), जो एएनटीएफ में तैनात थे, ने शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी.

यह भी पढ़ें- Judge Aditya Singh: 2018 में सिलेक्शन, 9 बार पोस्टिंग, 2023 में प्रमोशन… वे जज जिन्होंने दिया संभल जामा मस्जिद के सर्वे का आदेश

आरोपी पुलिसकर्मी क्राइम ब्रांच के दरियागंज थाने में तैनात थे. CBI ने इस मामले में दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और जांच शुरू कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital