देश

जेट एयरवेज के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, फाउंडर नरेश गोयल का घर भी खंगाला, 538 करोड़ के फ्रॉड का नया मामला

Jet Airways: सीबीआई ने केनरा बैंक से संबंधित 538 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में शुक्रवार को जेट एयरवेज और इसके संस्थापक नरेश गोयल के मुंबई स्थित परिसरों सहित सात स्थानों पर छापा मारा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गोयल, उनकी पत्नी अनीता और एयरलाइन के पूर्व निदेशक गौरांग आनंद शेट्टी के आवासों और कार्यालयों पर छापेमारी की.

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने केनरा बैंक की एक शिकायत पर 538 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज किया है. उन्होंने कहा कि आरोप अन्य अनियमितताओं के बीच कथित रूप से धन की हेराफेरी से संबंधित हैं. बता दें कि जेट एयरवेज 2019 से बंद पड़ी है.

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत जालान कालरॉक कंसोर्टियम द्वारा जेट एयरवेज के लिए बोली जीते जाने के बाद कंपनी पुनरुज्जीवित किये जाने की प्रक्रिया में थी. माना जा रहा था कि 2022 में एयरवेज की उड़ान दोबारा शुरू हो जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका. वहीं इसकी कोशिशों को तब बड़ा झटका लगा था जब सीईओ संजीव कपूर ने बंद पड़ी एयरलाइन से इस्तीफा दे दिया था.

ये भी पढ़ें: एनसीपी कोर कमेटी ने शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर किया, अध्यक्ष बने रहने का किया आग्रह

एयरवेज ने 2019 में परिचालन निलंबित कर दिया था

अप्रैल 2019 में जेट एयरवेज ने भारी नकदी संकट और बढ़ते कर्ज के कारण अपने परिचालन को निलंबित कर दिया था. जेट एयरवेज कभी भारत का सबसे बड़ा निजी वाहक हुआ करता था. सूत्र ने स्पष्ट किया कि सीबीआई की छापेमारी जेट एयरवेज के नए मालिकों से जुड़े परिसरों में नहीं की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

2 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

5 minutes ago

गोंदिया में वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश: DRI नागपुर ने जब्त की तेंदुए की खाल, वन विभाग को सौंपे आरोपी

Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

21 minutes ago

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

45 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

53 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

1 hour ago