देश

2,000 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में CBI ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और Anil Ambani के ठिकानों पर मारा छापा

देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी CBI ने शनिवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) और इसके प्रमोटर डायरेक्टर अनिल अंबानी (Anil Ambani) के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. मामला है 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के बैंक फ्रॉड का जिससे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को भारी नुकसान हुआ है.

मामले में FIR दर्ज

CBI ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और मुंबई में अनिल अंबानी (Anil Ambani) के घर समेत RCOM से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है. जांच एजेंसी को SBI की तरफ से शिकायत मिली थी जिसमें बताया गया कि कंपनी ने बैंक से लिए गए लोन का गलत इस्तेमाल किया और पैसे को दूसरी जगह डायवर्ट कर दिया.

SBI ने कब ‘फ्रॉड’ घोषित किया था?

SBI ने इस फ्रॉड को RBI की गाइडलाइंस के तहत 13 जून 2025 को ‘फ्रॉड’ घोषित किया था. इसके बाद 24 जून को RBI को इसकी रिपोर्ट दी गई और CBI में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भी लोकसभा में इस बात की पुष्टि की थी.

कितने का फंड-बेस्ड लोन बकाया

बैंक का कहना है कि RCOM पर 2,227.64 करोड़ रुपये का फंड-बेस्ड लोन बकाया है साथ ही 786.52 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी भी शामिल है. कंपनी फिलहाल दिवालिया प्रक्रिया (Insolvency Process) से गुजर रही है और मामला नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में लंबित है.

इसे भी पढ़ें-

SBI ने शुरू किया दिवालिया प्रक्रिया

इतना ही नहीं SBI ने अनिल अंबानी (Anil Ambani) के खिलाफ व्यक्तिगत दिवालिया प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. पहले भी 2020 में SBI ने इन्हें फ्रॉड घोषित किया था लेकिन कोर्ट के स्टे के चलते मामला अटक गया था. अब सुप्रीम कोर्ट के नए फैसले के बाद बैंक ने फिर से सभी नियमों का पालन करते हुए इन्हें फ्रॉड घोषित किया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

3 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

4 hours ago