AC कोच में हुई खौफनाक वारदात
Crime In Kushinagar Express: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) में गोरखपुर से आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस आ चुकी थी. कई यात्री डिबोर्ड कर चुके थे. हालांकि, कुछ लोग आखिरी स्टेशन के लिए बचे थे. ट्रेन सब कुछ सामान्य था… यात्री अपनी-अपनी सीटों पर थे. तभी AC कोच का एक यात्री टॉयलेट के लिए जाता है लेकिन वह चीखता हुआ बाहर आता है. उसकी एक चीख ने एक ऐसे राज से पर्दा उठाया, जिसने पूरे स्टेशन को हिलाकर रख दिया. आइये जानें आखिर गोरखपुर से मुंबई आ रही कुशीनगर एक्सप्रेस में आखिर क्या हुआ था? जो वहां पहुंची पुलिस की भी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई.
मुंबई के कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गोरखपुर से आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (Gorakhpur LTT Kushinagar Express)के एसी कोच के टॉयलेट डस्टबिन में 6 साल के मासूम का शव बरामद हुआ है. इस घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और जीआरपी ने तुरंत कोच को खाली कराया.
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चे की हत्या कर उसके शव को ट्रेन के टॉयलेट में ठिकाने लगाया गया था. मृतक बच्चे का परिवार सूरत में रहता है और आरोपी रिश्तेदार ही हो सकता है जो पहले सूरत से बच्चे को अगवा किया और फिर नासिक पहुंचा. वहां से दोनों ने कुशीनगर एक्सप्रेस (Gorakhpur To LTT Kushinagar Express) पकड़ी और सफर के दौरान ही मासूम की हत्या कर दी गई.
ये भी पढ़ें: AI से एक सवाल पूछने की कितनी है कीमत? फोटो-वीडियो की लागत से उड़ जाएंगे होश
सूत्रों के मुताबिक शक की सुई बच्चे के ही सगे भाई पर जा रही है. माना जा रहा है कि उसने ही पहले अपहरण किया और बाद में ट्रेन में हत्या की. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है और अब उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच की कई टीमें तैनात कर दी गई हैं. इस सनसनीखेज हत्या की खबर से ट्रेन यात्रियों में डर का माहौल है. वहीं बच्चे की मां जब जीआरपी थाने पहुंची तो बेसुध होकर रो पड़ी. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सच सामने लाया जाएगा.
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…