देश

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को CBI का समन, जानें क्या है मामला

CBI Summons Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने समन भेजा है. जानकारी सामने आ रही है कि, उनको अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा गया है. साथ ही गवाह के तौर पर अखिलेश यादव को पेश होने के लिए कहा गया है. मालूम हो कि, सीबीआई ने सपा प्रमुख को कल यानी गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. इसी के साथ ही जारी नोटिस में ये भी कहा गया है कि जवाब देने के लिए अखिलेश यादव को सीबीआई के सामने उपस्थित होना होगा. बता दें कि पिछले कई सालों से इस मामले में जांच एजेंसी सीबीआई द्वारा तफ्तीश की जा रही है.

सामने आई जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव को साल 2019 के जनवरी में दर्ज की गई सीबीआई एफआईआर के संबंध में बुलाया गया है और इस सम्बंध में उनसे पूछताछ की जाएगी. खबर सामने आई है कि ये एफआईआर 2012-2016 के बीच हमीरपुर में कथित अवैध खनन से संबंधित है. इस मामले में जनवरी 2019 में तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट और अन्य सहित कई अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और आरोप लगा था कि सरकारी कर्मचारियों ने ही हमीरपुर में खनिजों का अवैध खनन होने दिया.

ये भी पढ़ें-Lucknow News: LDA के लिए अवैध प्रतिष्ठानों को ध्वस्त करने का साफ हुआ रास्ता, कोर्ट ने दिया आदेश

जानें कब हुआ था मामला दर्ज

बता दें कि इस सम्बंध में 28 जुलाई 2016 को हाईकोर्ट ने आदेश दिया था और इसी के बाद सीबीआई ने मामला दर्ज किया था. बता दें कि उस समय डीएम हमीरपुर के साथ ही जियोलॉजिस्ट, माइनिंग ऑफिसर, क्लर्क, लीज होल्डर और प्राइवेट और अज्ञात लोगों के खिलाफ 120 बी, 379, 384, 420, 511. प्रिवेंशन ऑफ करप्शन की धारा 13(1), (d) के तहत केस दर्ज हुआ था.

इस सम्बंध में आगे कार्रवाई जारी रखते हुए 5 जनवरी 2019 को सीबीआई ने 12 जगहों पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान सीबीआई ने भारी मात्रा में कैश व गोल्ड बरामद किया गया था. तो वहीं इसी मामले में बतौर गवाह सीबीआई ने सीआरपीसी 160 के तहत अखिलेश को बुलाया है, क्योंकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव 2012 से 2017 तक यूपी के मुख्यमंत्री थे. वहीं, 2012 से 2013 तक वह राज्य के खनन मंत्री थे. इस सम्बंध में उनके पूछताछ की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

22 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

27 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

42 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

47 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

59 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

1 hour ago