राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर CBI का छापा
Land For Job Scam: सीबीआई की एक टीम बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि 10 सर्कुलर रोड़ पर तीन गाड़ियों में सीबीआई के अधिकारी पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक, जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में यह कार्रवाई हो रही है.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने पटना के 12 लोगों को ग्रुप डी में चुपके से नौकरी दी और उनसे अपने परिवार के लोगों के नाम पटना में जमीनें लिखवा लीं. जांच के दौरान सीबीआई ने दावा किया है कि लालू की पत्नी और राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव के नाम रजिस्ट्री कराई गई और जमीन की मामूली कीमत नकद में चुकाई गई.
पूरा मामला 2004 से 2009 के बीच का है. सीबीआई ने इस मामले में 2021 में प्रारंभिक जांच शुरू की थी. सीबीआई को जांच में कई उदाहरण मिले, जहां उम्मीदवारों को कथित तौर पर नौकरी दी गई, जब उनके परिवार के सदस्यों ने लालू के परिवार सदस्यों को अपनी जमीन की रजिस्ट्री की.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…