होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पति ने पत्नी के किए 6 टुकड़े (फोटो ANI)
Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आयी है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसके 6 टुकड़े किए और उसके शव को पानी टंकी में छुपा दिया. घटना करीब दो महीने पुरानी है और तभी से महिला का शव पानी की टंकी में पड़ा हुआ था. जानकारी सामने आने के बाद हर कोई हैरान हो गया, फिलहाल पुलिस ने टंकी से महिला के शव के टुकड़ों को बरामद कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
खबरों के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उसको अपनी पत्नी के चरित्र का शक था जिसकी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया है. मृतका की पहचान सीता साहू जबकि आरोपी की पहचान पवन ठाकुर के रूप में हुई है. फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है.
पूरा मामला बिलासपुर के उसलापुर कहा है. यहां आरोपी पति (पवन ठाकुर) को अपनी पत्नी सती साहू की कथित तौर पर हत्या करने और उसके टुकड़े-टुकड़े कर अपने घर की पानी की टंकी में रखने के आरोप में एक व्यक्ति पवन ठाकुर को हिरासत में लिया गया है. वहीं पुलिस के मुताबिक भी शव के टुकड़े को एक से दो महीने पहले टंकी में रखा गया होगा.
दरअसल आरोपी पवन ठाकुर को पुलिस ने नकली नोटों के साथ पकड़ा था. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी के घर की तलाशी लेने पहुंची गई. जब पुलिस आरोपी के घर की छत पर पहुंची तो वहां से गंदी बदबू आ रही थी जिसके बाद पुलिस को शक हुआ और पानी की टंकी खोला गया और घटना का खुलासा हो गया. पहले तो पुलिस भी शव के टुकड़ों को देखकर हैरान रह गई.
पुलिस ने बताया कि “पानी की टंकी में महिला की टुकड़ों में कटी बॉडी के अलावा आरोपी के घर से नकली नोटों का बंडल और नोट गिनने वाली मशीन की भी बरामदगी की गई है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी पवन ठाकुर और सीता की शादी 10 साल पहले हुई थी. दोनों की लव मैरिज थी. दोनों के दो बच्चे हैं जिसमें बेटी पांच साल की जबकि बेटा तीन साल का है.
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…