ADG प्रशांत कुमार और मुठभेड़ में मारा गया शूटर उस्मान (फोटो सोशल मीडिया)
Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में शामिल विजय चौधरी उर्फ उस्मान को लेकर ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का बड़ा खुलासा सामने आया है. उन्होंने खुलासा किया है कि “मुठभेड़ में मारा गया उस्मान पहले हिंदू था और उसका नाम विजय चौधरी था. प्रशांत कुमार ने कहा कि “माफिया अतीक अहमद ने उसका धर्म परिवर्तन करा कर उसे हिंदू से मुस्लिम बनाया था और उसका नाम उस्मान रख दिया था.”
इस बड़े खुलासे के बाद अब पुलिस माफिया के बारे में इस एंगल से भी छानबीन शुरू कर दी है कि कहीं वह धर्म परिवर्तन के नाम पर कोई बड़ा सिंडिकेट तो नहीं चला रहा था. इसके साथ पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि माफिया ने कितने लोगों को हिंदू से मुस्लिम बनाकर अपने गैंग में शामिल किया था. ये भी छानबीन की जा रही है कि माफिया किस बात का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए युवाओं को बहकाता था.
बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीते दिनों हुए उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शातिर शूटर विजय उर्फ उस्मान चौधरी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है. बताया जा रहा है उमेश पाल को विजय उर्फ उस्मान ने ही पहली गोली मारी थी. सोमवार सुबह कौंधियारा थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच, स्थानीय पुलिस और शूटर विजय के मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान उस्मान को पुलिस की गोली लगी थी, जिससे वह घायल हो गया था. जिस के बाद पुलिसकर्मियों ने इलाके के एक अस्पताल में उसे भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि विजय उर्फ उस्मान पर ढाई लाख का इनामी था.
सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट अजय अग्रवाल ने बताया कि जबरन बल प्रयोग, प्रलोभन या कपट करते हुए धर्म परिवर्तन कराने पर तीन साल की सजा या 50 हजार रुपए जुर्माना या दोनों का प्रावधान किया गया है. (अगर यह अपराध नाबालिग, महिला या अनुसूचित जाति-जनजाति के प्रति किया गया हो तो चार साल की जेल और एक लाख रुपए जुर्माना देना होगा.) ऐसे में अगर माफिया अतीक अहमद पर ये दोष सिद्ध होता है कि उसने जबरन या कोई लोभ देकर धर्म परिवर्तन कराने का कोई सिंडिकेट चला रहा था तो उसको भी इस मामले में सजा हो सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…
PM Modi 25 Years in Public Life: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25…
Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…
EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…
रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…