केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रिजल्ट 2024.
CBSE Board 12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस साल कुल पास प्रतिशत 89.98 % है. बोर्ड के मुताबिक, इस साल लड़कियों ने फिर बाजी मारी है. लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले अधिक है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस साल 18 लाख छात्रों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी. जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 है. जबिक, लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 है. इसके अलावा ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 50 फीसदी है.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस साल 10+2 की परीक्षा देश भर के 7,126 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. वहीं, इस साल 12वीं की परीक्षा के लिए 16,33,730 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. जिसमें 16,21,224 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे. इस साल बारहवीं (12वीं) की परीक्षा में 14,26,420 छात्र पास हुए हैं. जबकि पास प्रतिशत 87.98 है. बता दें कि पिछले साल कुल पास प्रतिशत 87.33 था.
-भारत एक्सप्रेस
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…