देश

दिल्ली: AAP विधायक प्रकाश जारवाल को अदालत से मिली राहत, डॉक्टर आत्महत्या मामले में हैं दोषी

Delhi Doctor Suicide Case: आप विधायक प्रकाश जारवाल को अपनी संपत्तियों और आय के संबंध में हलफनामा दायर करने के लिए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अतिरिक्त समय दे दिया है. अदालत ने दिल्ली में डॉक्टर की खुदकुशी के मामले में 18 मई को हलफनामा दायर करने को कहा है.

मामले की सुनवाई के दौरान प्रकाश जारवाल की ओर से पेश वकील ने कहा कि अभी तक हलफनामा तैयार नहीं हो पाया है, लिहाजा कुछ दिन का और वक्त दिया जाए. इसके बाद अदालत ने 18 मई तक का समय दे दिया है. पिछली सुनवाई में भी प्रकाश जारवाल के वकील ने कोर्ट से एक महीने का समय मांगा था.

डॉक्टर खुदखुशी मामले में जारवाल है आरोपी

बता दें कि डॉक्टर की खुदकुशी के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल और कपिल नागर को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306, 34, 120बी, 386, 506 और 511 के तहत दोषी करार दिया था. कोर्ट ने तीसरे आरोपी हरीश कुमार जारवाल को आईपीसी की धारा 506 के तहत दोषी करार दिया था.

इस मामले में अदालत ने हरीश को धारा 306 और 386 के आरोपों से मुक्त कर दिया. 28 अगस्त 2021 को दिल्ली पुलिस ने प्रकाश जारवाल समेत तीन आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की थी.

ये भी पढ़ें:मतदान के 48 घंटे के भीतर संबंधित आंकड़े जारी करने की मांग वाली याचिका पर Supreme Court सुनवाई को तैयार

सुसाइड नोट में आप नेता पर लगाए गए थे आरोप

डॉक्टर राजेंद्र भाटी ने 18 अप्रैल 2020 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. प्रकाश जारवाल पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद अदालत ने इस मामले में उन्हें दोषी करार दिया था. अदालत ने मामले में साल 2021 के नवंबर महीने में आप विधायक जारवाल के खिलाफ आरोप तय किए थे.

पुलिस को मृतक डॉक्टर का एक सुसाइड नोट मिला था. इसमें प्रकाश जारवाल का नाम था. सुसाइड नोट में डॉक्टर ने प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगियों पर लगातार धमकी देने का आरोप लगाया था. पुलिस ने इस मामले में जारवाल और उनके कुछ सहयोगियों के खिलाफ जबरन वसूली और खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दबंगई दिखाना पड़ा महंगा! मुखर्जी नगर में DU छात्राओं से अभद्र व्यवहार, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के मुखर्जी नगर में हिंदू कॉलेज की दो छात्राओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार…

4 minutes ago

बुरे फंसे ‘तिलचट्टे’, पीएम मोदी के साथ डीपफेक फोटो वायरल करने पर CJP नेताओं को नोटिस

Abhijeet Dipke: एक महिला की तस्वीर से कथित छेड़छाड़ कर उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

24 minutes ago

सिक्किम में बारिश का कहर! पहाड़ से ऐसे उतरा मलबा कि घर और सड़कें बह गईं, 32 मकान अब भी खतरे में

Sikkim Landslide: सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिम्बी गांव में लगातार हो रही भारी बारिश…

1 hour ago

‘बॉयफ्रेंड को पहनाऊंगी जयमाला…’, कमरे में पति को पीटा और दी धमकी, आहत होकर शख्स ने दी जान

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां…

2 hours ago