देश

CBSE Exam 2025: बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट नहीं करेगा जारी, छात्रों को पास होने के लिए चाहिए बस इतने मार्क

CBSE Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने घोषणा की है कि वह 2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों की मेरिट सूची (Merit List) और डिवीजनवार अंक (Division wise Marks) जारी नहीं करेगा. पिछले ट्रेंड को फॉलो करते हुए बोर्ड टॉपर्स की सूची (Topper’s List) और छात्रों के डिवीजन की घोषणा भी नहीं करेगा. CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. छात्रों को हर सब्जेक्ट विषय में पास होने के साथ-साथ कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे.

Merit List की घोषणा नहीं

बोर्ड पिछले कुछ सालों से मेरिट लिस्ट की घोषणा नहीं कर रहा है. इस निर्णय का उद्देश्य छात्रों के बीच ‘अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा’ (Unhealthy Competition) से बचना है. बोर्ड के नतीजों के लिए मेरिट लिस्ट जारी न करने का निर्णय पहली बार महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान लिया गया था, जब छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (Online Exam) में मिले अंकों के आधार पर नतीजे तैयार किए गए थे. बोर्ड इस साल छात्रों को कोई डिवीजन (Division) या डिस्टिंक्शन (Distinction) भी नहीं देगा.

फर्जी खबरों को लेकर चेतावनी

CBSE ने एक अधिसूचना जारी कर छात्रों और शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा 2025 के बारे में सोशल मीडिया पर चल रहीं फर्जी खबरों (Fake News) के बारे में चेतावनी दी है. बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पाठ्यक्रम में 15 प्रतिशत की कटौती और ओपन बुक परीक्षा (Open Book Exam) आयोजित करने का हवाला देने वाली खबरों को खारिज करते हुए CBSE ने कहा कि आगामी वर्ष के लिए परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कब होगी बोर्ड परीक्षा?

बोर्ड जल्द ही नवंबर के अंत तक कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी करेगा. बोर्ड आमतौर पर नवंबर के महीने तक परीक्षा की तारीखें घोषित करता है. पिछले रुझानों के अनुसार, कक्षा 10 और 12 के लिए 2025 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होने की उम्मीद है. CBSE ने अब तक बोर्ड के लिए कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है, लेकिन परीक्षा की तारीख का अनुमान बोर्ड द्वारा पहले की गई अधिसूचना के आधार पर लगाया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

44 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

47 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

57 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

1 hour ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago