देश

क्या वक्फ बोर्ड ने सिद्धि विनायक मंदिर पर दावा ठोका है? वायरल खबरों के बीच मंदिर सोसायटी के कोषाध्यक्ष पवन त्रिपाठी ने दी प्रतिक्रिया

देशभर में वक्फ बोर्ड की मनमानी को लेकर छिड़े विवाद के बीच सोशल मीडिया पर कुछ खबरें वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि मुंबई के दादर में स्थित सिद्धि विनायक मंदिर पर वक्फ बोर्ड की ओर से दावा किया गया है. वायरल खबरों के बीच अब इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है. सिद्धि विनायक मंदिर सोसायटी के कोषाध्यक्ष पवन त्रिपाठी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

“सिद्धि विनायक मंदिर महाराष्ट्र का गर्व”

उन्होंने कहा कि भगवान गणेश को समर्पित इस मंदिर पर कोई भी बोर्ड दावा नहीं कर सकता है. ये मंदिर भगवान गणपति के भक्तों था और हमेशा रहेगा. ये मंदिर सिर्फ मुंबई वालों के लिए ही धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि यह मंदिर विश्व विख्यात है. पूरी दुनिया में फैले हिंदुओं के लिए सिद्धि विनायक मंदिर आस्था और श्रद्धा का विषय है. मंदिर महाराष्ट्र का गर्व है.

बता दें कि पवन त्रिपाठी ने ये प्रतिक्रिया उन खबरों को लेकर दी है, जिसमें वक्फ बोर्ड ने कथित तौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों और किलों पर दावा किया था. हाल के दिनों में ऐसी भी खबरें सामने आई थीं, जिसमें इस बात का जिक्र किया गया था कि वक्फ बोर्ड ने विशालगढ़ किले पर कब्जा कर लिया.

आदित्य ठाकरे ने क्या कहा?

दूसरी तरह सिद्धि विनायक मंदिर पर वक्फ बोर्ड के दावे को लेकर शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने भी बयान दिया है. उनका कहना है कि वक्फ बोर्ड ने मंदिर पर ऐसा कोई भी दावा नहीं ठोका है. उन्होंने आगे कहा कि ये सब अफवाहें बीजेपी की ओर से फैलाई जा रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

13 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

16 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

26 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

38 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

51 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

1 hour ago