वृश्चिक राशि में उल्टी चाल शुरू करेंगे बुध देव (सांकेतिक तस्वीर).
Budh Vakri 2024 in Scorpio: ज्योतिष में बुध ग्रह को तमाम ग्रहों का राजकुमार कहा गया है. यह वाणी, व्यापार, बुद्धि, शेयर बाजार का कारक है. वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है. इसके अलावा यह ग्रह कन्या राशि में उच्च और मीन राशि में नीच का होता है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार बुध ग्रह वृश्चिक राशि में 26 नवंबर को वक्री हो जाएंगे. यानी बुध ग्रह इस तारीख से वृश्चिक राशि में उल्टी चाल शुरू कर देंगे और इस स्थिति में 15 दिसंबर तक रहेंगे और उसके बाद मार्गी हो जाएंगे. बुध का वक्री होना राशिचक्र की चार राशियों के लिए बहुत अच्छा नहीं माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि बुध के वृश्चिक राशि में वक्री होने से किन चार राशि वालों के जीवन में उथल-पुथल मच सकता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव इस राशि के 8वें भाव में वक्री होने जा रहे हैं. बुध का इस भाव में वक्री होना शुभ साबित नहीं होगा. इस दौरान कार्यस्थल पर कार्य प्रभावित होगा. इसके अलावा कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ेगा. बिजनेस में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. पारिवारिक जीवन में भी कुछ हद तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
बुध ग्रह वृषभ राशि के छठे भाव में वक्री होने जा रहा है. बुध के वक्री होने से पारिवारिक जीवन में कुछ कठिनाइयां आएंगी. बुध-वक्री की अवधि में कार्यस्थल पर सहकर्मियों से साथ विवाद हो सकता है. शादीशुदा जातकों को दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान व्यापार में निवेश को लेकर भी सतर्क रहना होगा, अन्यथा बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है.
यह भी पढ़ें: साल का आखिरी गुरु-पुष्य योग मिथुन समेत इन 5 राशियों के लिए खास, मिलेंगे धन-लाभ के कई अवसर
बुध ग्रह इस राशि के सातवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं. ऐसे में बुध इस भाव में वक्री होना आर्थिक संतुलन को बिगाड़ सकता है. इसलिए, बुध वक्री की अवधि में बड़ा आर्थिक निवेश करने से बचना होगा. इसके अलावा बुध के वक्री होने से रिश्तों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. रिश्ते बिगड़ सकते हैं. कार्यस्थल पर वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा बर्ताव करना होगा.
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बुध देव इस राशि के लग्न भाव यानी पहले भाव में वक्री होंगे. ऐसे में इस दौरान नौकरी-व्यापार से जुड़े कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इसके साथ ही इस दौरान किए गए कार्यों में मन के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी. नौकरी में विवाद की वजह से मन परेशान रहेगा. शादीशुदा जातकों को मानसिक परेशानयों का सामना करना पड़ सकता है. बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होते-होते रुक जाएगी.
यह भी पढ़ें: 2025 इन 3 राशियों के लिए वरदान! शनि देव चांदी के पाये पर चलकर संवारेंगे तकदीर
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…