Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आतंकवाद के खिलाफ केन्द्र सरकार की बड़ी मुहिम, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 20 से अधिक चलाए ऑपरेशन

जम्मू डिवीजन के ऊपरी इलाकों में आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ा अभियान शुरू किया है.

Army

जम्मू डिवीजन के ऊपरी इलाकों में आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ा अभियान शुरू किया है. इस व्यापक अभियान के तहत डोडा, किश्तवाड़, रामबन, राजौरी, पुंछ, उधमपुर, रियासी और जम्मू के क्षेत्रों में 20 से अधिक ऑपरेशन चलाए गए हैं.

अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. आतंकवादियों और उग्रवादियों को जड़ से खत्म करने के लिए यह अभियान भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की लगातार कोशिशों का हिस्सा है.

बता दें कि पिछले कुछ समय से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा बलों ने अपनी सक्रियता और ऑपरेशनों में तेजी लाई है. भारतीय सेना ने इन इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है ताकि क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त किया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital