देश

दिल्ली चुनाव के ऐलान के वक्त CEO राजीव कुमार का शायराना अंदाज हुआ Viral

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने चुनावी कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को वोटों की गिनती की जाएगी.

घोषणा के दौरान राजीव कुमार का अंदाज खासा शायराना रहा. उन्होंने मतदान सूची में गड़बड़ियों, मतदान के बाद वोट प्रतिशत में बदलाव और ईवीएम की बैटरी से जुड़े आरोपों पर शायराना अंदाज में जवाब दिया. कार्यक्रम के ऐलान के समय उनका यह अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बना.

गुलशन की खूबसूरती फूलों से है
माली की बात कौन करता है
लोकतंत्र में जीत हार जरूरी है
तुम्हारी बात कौन करता है

मतदाता सूची में गलत एंट्री के आरोपों पर राजीव कुमार ने कहा,

सब सवाल अहमियत रखते हैं जवाब तो बनता है
आदतन कलमबंद जवाब देते रहे,
आज तो रू-ब-रू भी बनता है
क्या पता हम कल हो न हो, आज जवाब तो बनता है

दलों की शिकायत पर राजीव कुमार ने कुछ यूं कहा

कर न सके इकरार तो कोई बात नहीं,
मेरी वफा का उनको ऐतबार तो है
शिकायत भले ही उनकी मजबूरी हो,
मगर सुनना, सहना और सुलझाना हमारी आदत है

राजीव कुमार ने शायराना अंदाज से आरोप न लगाने की अपील करते हुए कहा कि

आरोप और इल्जामात का दौर चले, कोई गिला नहीं;
झूठ के गुब्बारों को सहारा मिलें, कोई शिकवा नहीं;
हर नतीजे में प्रमाण दिया गया है;
पर वो ना सबूत शक की नई दुनिया खोजते हैं और
शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं!

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

5 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

15 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

33 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

41 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

54 minutes ago