Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली चुनाव के ऐलान के वक्त CEO राजीव कुमार का शायराना अंदाज हुआ Viral

मतदान के बाद वोट प्रतिशत में बदलाव और ईवीएम की बैटरी से जुड़े आरोपों पर शायराना अंदाज में जवाब दिया. कार्यक्रम के ऐलान के समय उनका यह अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बना.

Rajiv Kumar

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार.

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने चुनावी कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को वोटों की गिनती की जाएगी.

घोषणा के दौरान राजीव कुमार का अंदाज खासा शायराना रहा. उन्होंने मतदान सूची में गड़बड़ियों, मतदान के बाद वोट प्रतिशत में बदलाव और ईवीएम की बैटरी से जुड़े आरोपों पर शायराना अंदाज में जवाब दिया. कार्यक्रम के ऐलान के समय उनका यह अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बना.

गुलशन की खूबसूरती फूलों से है
माली की बात कौन करता है
लोकतंत्र में जीत हार जरूरी है
तुम्हारी बात कौन करता है

मतदाता सूची में गलत एंट्री के आरोपों पर राजीव कुमार ने कहा,

सब सवाल अहमियत रखते हैं जवाब तो बनता है
आदतन कलमबंद जवाब देते रहे,
आज तो रू-ब-रू भी बनता है
क्या पता हम कल हो न हो, आज जवाब तो बनता है

दलों की शिकायत पर राजीव कुमार ने कुछ यूं कहा

कर न सके इकरार तो कोई बात नहीं,
मेरी वफा का उनको ऐतबार तो है
शिकायत भले ही उनकी मजबूरी हो,
मगर सुनना, सहना और सुलझाना हमारी आदत है

राजीव कुमार ने शायराना अंदाज से आरोप न लगाने की अपील करते हुए कहा कि

आरोप और इल्जामात का दौर चले, कोई गिला नहीं;
झूठ के गुब्बारों को सहारा मिलें, कोई शिकवा नहीं;
हर नतीजे में प्रमाण दिया गया है;
पर वो ना सबूत शक की नई दुनिया खोजते हैं और
शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं!

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital