दुनिया

Adani Indictment: अमेरिकी कांग्रेसमैन ने Gautam Adani के खिलाफ जांच के बाइडेन प्रशासन के फैसले को दी चुनौती

Adani Indictment: भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की गतिविधियों की जांच करने के बाइडेन प्रशासन के फैसले को चुनौती देते हुए अमेरिका में एक प्रभावशाली रिपब्लिकन सांसद ने कहा है कि इस तरह की चुनिंदा कार्रवाइयों से प्रमुख भागीदारों के साथ महत्वपूर्ण गठबंधनों को नुकसान पहुंचने का खतरा है.

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक बी. गारलैंड को लिखे एक कड़े शब्दों वाले पत्र में हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के सदस्य कांग्रेसमैन लांस गुडेन ने पूछा, ‘अगर भारत प्रत्यर्पण अनुरोध का पालन करने से इनकार करता है तो अमेरिका क्या करेगा.’

महत्वपूर्ण गठबंधनों को नुकसान


गुडेन ने न्याय विभाग द्वारा विदेशी संस्थाओं के खिलाफ चुनिंदा अभियोजन और इस तरह की कार्रवाइयों से अमेरिका के वैश्विक गठबंधनों और आर्थिक विकास को होने वाले संभावित नुकसान तथा जॉर्ज सोरोस से इसके किसी तरह के संबंध के बारे में भी जवाब मांगा. गुडेन ने 7 जनवरी को लिखे अपने पत्र में कहा, ‘न्याय विभाग की चुनिंदा कार्रवाइयों से भारत जैसे प्रमुख साझेदारों के साथ महत्वपूर्ण गठबंधनों को नुकसान पहुंचने का जोखिम है, जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के सबसे मजबूत सहयोगियों में से एक है.’

उन्होंने कहा, ‘कमजोर अधिकार क्षेत्र और अमेरिकी हितों से सीमित प्रासंगिकता वाले मामलों को आगे बढ़ाने और न्याय विभाग को विदेशों में अफवाहों का पीछा करने के बजाय घरेलू स्तर पर बुरे लोगों को दंडित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.’ पांच बार के रिपब्लिकन सांसद ने कहा कि अरबों डॉलर का निवेश करने वाली और अमेरिकियों के लिए हजारों नौकरियां पैदा करने वाली संस्थाओं को निशाना बनाना दीर्घकाल में अमेरिका को ही नुकसान पहुंचाएगा.

निवेशकों को करता है हतोत्साहित

उन्होंने कहा, ‘जब हम हिंसक अपराध, आर्थिक जासूसी और सीसीपी प्रभाव से होने वाले वास्तविक खतरों को नजरअंदाज करते हैं और उन लोगों के पीछे पड़ जाते हैं, जो हमारे आर्थिक विकास में योगदान करते हैं, तो यह उन मूल्यवान नए निवेशकों को हतोत्साहित करता है, जो हमारे देश में निवेश करने की उम्मीद करते हैं.’

गुडेन ने कहा, ‘निवेशकों के लिए एक अवांछित और राजनीतिक रूप से आवेशित माहौल केवल अमेरिका के औद्योगिक आधार और आर्थिक विकास को पुनर्जीवित करने के प्रयासों को बाधित करेगा और बढ़ते निवेश के साथ अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिबद्धता को सीधे तौर पर कमजोर करेगा.’ उन्होंने कहा, ‘इन निर्णयों का समय बाइडेन प्रशासन के अंत के साथ मेल खाता है, इसलिए चिंताएं पैदा होती हैं कि यहां एकमात्र सच्चा लक्ष्य राष्ट्रपति ट्रंप के लिए व्यवधान पैदा करना है.’

राजनीति से प्रेरित प्रयास

उन्होंने कहा कि हजारों मील दूर विदेशी देशों में लंबे और शायद राजनीति से प्रेरित प्रयासों को शुरू करने पर करदाताओं के बहुमूल्य संसाधनों को खर्च करने के बजाय विभाग को अमेरिकी लोगों की बेहतर सेवा करने के लिए आने वाले प्रशासन के साथ सहयोग करना चाहिए. 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से दो सप्ताह पहले गुडेन ने पत्र में कहा, ‘निवर्तमान प्रशासन में एक दल के रूप में यह जनता के प्रति आपका कर्तव्य है कि आप ऐसी और जटिलताएं पैदा न करें, जो अमेरिका की भू-राजनीतिक प्रतिष्ठा से समझौता कर सकती हैं.’

अडानी समूह का आरोपों से इनकार


गौतम अडानी पर अमेरिकी अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि वे सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (लगभग 2,200 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने की एक विस्तृत योजना का हिस्सा थे. हालांकि, अडानी समूह ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि अमेरिकी अभियोजकों द्वारा लगाए गए आरोप ‘निराधार’ हैं और समूह ‘सभी कानूनों का अनुपालन करता है’.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

11 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

13 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

31 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

57 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

1 hour ago