सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह (फोटो सोशल मीडिया)
Ghosi By Election 2023: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को हुए मतदान के बाद अब राजनीतिक दल इसके रिजल्ट का वेट कर रहे हैं. इसी बीच सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है. बता दें कि यहां पर भाजपा और सपा के बीच ही मुख्य टक्कर देखी जा रही है और दोनों ही दल भारी वोटों से जीत दर्ज करने का दावा भी कर रहे हैं तो इसी बीच सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि, प्रशासन की वजह से सपा खेमे का दस फीसद तक मतदान कम हुआ है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, अगर अब भी सही तरीके से गणना हो जाती है तो सपा 50 हजार वोटों के अंतर से जीत रही है.
बता दें कि मतदान शुरू होने से लेकर संपन्न होने तक सपा ने भाजपा के साथ ही प्रशासन पर भी कई गम्भीर लगाती आ रही है. बता दें कि सपा का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले दारा सिंह को बीजेपी ने यहां से अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं सपा की ओर से प्रत्याशी सुधाकर सिंह को बनाया गया है. फिलहाल 8 सितम्बर को वोटों की गिनती की जाएगी, लेकिन इससे पहले ही दोनों दलों के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है. इसी बीच सुधाकर सिंह का बयान सामने आया है और उन्होंने कहा है कि, घोसी की जनता ने तो पहले से ही चुनाव परिणाम दे दिया है. जनता हमारे साथ है.
प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वोटिंग के दौरान प्रशासन खुद ही पार्टी बन गया था और मतदाताओं से वोट मांग रहा था. प्रशासन ने उनको काफी परेशान किया, इसी वजह से उनको वहां से जाना पड़ा था. इसी के साथ ये भी कहा कि, चोरों को पकड़ने वाला ही चोरी करने लगे तो कैसे काम होगा. पुलिस प्रशासन की वजह से कम से कम दस फीसद मतदान कम हुआ है, नहीं तो 60 फीसद तक मतदान होता, लेकिन अभी भी सपा की जीत तय है. बता दें कि घोसी में हुए उपचुनाव को दोनों की पार्टी के लिए नाक की लड़ाई मानी जा रही है. अब देखना ये है कि जनता ने किसके हक में फैसला लिया है और ये इंतजार 8 सितम्बर की शाम तक खत्म हो जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…