चंडीगढ़ में 22 सितंबर को प्रस्तावित iPhone लंगर पर प्रशासन ने रोक लगा दी
Chandigarh iPhone Langar Cancelled: चंडीगढ़ में 22 सितंबर को होने वाला चर्चित ‘iPhone लंगर’ अब नहीं होगा. जिला प्रशासन ने इस आयोजन की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है. पुलिस और प्रशासन को आशंका है कि मुफ्त में महंगे iPhone बांटने की खबर से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच सकते हैं. अगर भीड़ बेकाबू हुई तो भगदड़ जैसी स्थिति पैदा होने का खतरा बढ़ सकता है.
इस कार्यक्रम का ऐलान अमृतसर के कारोबारी राकेश त्रेहान उर्फ ‘राजा डी किंग’ ने किया था. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि 22 सितंबर को चंडीगढ़ और मोहाली में ‘प्रसाद’ के तौर पर iPhone 17 और उससे ऊपर के मॉडल बांटे जाएंगे. इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर कार्यक्रम को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई थी.
चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने बताया कि आयोजक की ओर से सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए पुलिस या जिला प्रशासन से कोई औपचारिक अनुमति नहीं मांगी गई थी. अधिकारियों के मुताबिक, सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों से कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद आयोजक को लिखित रूप से बता दिया गया है कि इसे आयोजित करने की इजाजत नहीं दी जाएगी.
पुलिस ने यह भी कहा कि बिना अनुमति इस तरह का सार्वजनिक जमावड़ा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत जारी आदेशों का उल्लंघन हो सकता है.
राकेश त्रेहान इससे पहले ‘पेट्रोल लंगर’ को लेकर भी चर्चा में आए थे. बताया गया कि उस कार्यक्रम के दौरान बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे और अव्यवस्था की स्थिति बन गई थी. बाद में कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था.
iPhone लंगर को लेकर भी आयोजक के बयान में बदलाव देखने को मिलाय. शुरुआत में उन्होंने खुद मौजूद रहकर iPhone बांटने की बात कही थी. बाद में सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा कि ‘जय माता दी’ बोलने वालों के बीच लकी ड्रॉ के जरिए iPhone ऑनलाइन दिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: ‘साहब को सेट करने’ के नाम पर मांगी 50 हजार की घूस! दिल्ली CBI की रेड में बेनकाब हुआ दलाल
चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव ने पुलिस को कार्यक्रम रोकने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है और इससे सुरक्षा का जोखिम पैदा होता है. DC ने आयोजक को सलाह दी कि iPhone बांटने या बड़े प्रदर्शन के बजाय वृद्धाश्रम, अनाथालय या दूसरे सेवा कार्यों में मदद की जाए. प्रशासन ने फिलहाल इस आयोजन को किसी भी स्थिति में अनुमति नहीं देने की बात कही है.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…