‘महिलाओं के हुनर को मिलेगा बड़ा बाजार’ WISE 4.0 मंच से मंत्री ढांडा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, रेखा शर्मा भी रहीं मौजूद
WISE 4.0 Chandigarh: चंडीगढ़ में महिला उद्यमिता, ग्रामीण इनोवेशन और MSME सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन WISE 4.0 का आयोजन किया जा रहा है. सम्मेलन में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए. वहीं राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचीं.
सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली या साजिश? चंडीगढ़ पुलिस हेड कांस्टेबल नितिन का खून से लथपथ मिला शव
चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में पुलिस हेड कांस्टेबल नितिन की सिर में गोली लगने से मौत हो गई. घटना के वक्त घर में पत्नी और बेटा मौजूद थे. एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है और तफ्तीश के बाद ही सच सामने आएगा.
‘अनाथालय में करें मदद…’ चंडीगढ़ में iPhone लंगर पर प्रशासन की रोक, भगदड़ का खतरा; मेगा इवेंट हुआ रद्द
Chandigarh iPhone Langar: चंडीगढ़ में 22 सितंबर को प्रस्तावित iPhone लंगर पर प्रशासन ने रोक लगा दी है. पुलिस को बड़ी भीड़ और भगदड़ जैसी स्थिति का खतरा था. आयोजक ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली थी.
चंडीगढ़ में प्राइवेट कैब सर्विसेज पर पाबंदियों से ड्राइवरों की रोजी-रोटी ठप, यात्रियों के पास बचा एक ऑप्शन; सड़कों पर प्रदर्शन
CHANDIGARH CAB RESTRICTIONS: चंडीगढ़ में निजी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म्स पर लागू प्रशासनिक पाबंदियों के कारण हजारों कैब ड्राइवरों की आजीविका पर गहरा संकट आ खड़ा हुआ है. वहीं ट्राइसिटी के यात्रियों के पास आवाजाही के लिए महज एक विकल्प बच जाने से बाजार में एकाधिकार (Monopoly) का खतरा पैदा हो गया है, जिसको लेकर नीतिगत समानता और पारदर्शी नियमों की मांग उठ रही है.
रील्स बनाने वाली मनजीत कौर की दर्दनाक कहानी: पहले अगवा किया, फिर पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया; 54 दिन बाद मौत
Chandigarh Influencer Manjeet Kaur Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन पर अपहरण कर आग लगाने का आरोप है. करीब 54 दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद मनजीत ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मां की शिकायत पर हत्या और अपहरण का केस दर्ज किया है.
चंडीगढ़ में संग्राम: सिख बंदियों की रिहाई की मांग पर बढ़ा बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
Chandigarh Protest: चंडीगढ़ में बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ. राजभवन की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान तनाव बढ़ गया और पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे.
661 करोड़ का सरकारी फंड गबन मामला: हरियाणा के सीनियर अफसरों और नोएडा की कंपनी पर CBI का बड़ा एक्शन, 6 जगहों पर रेड
सीबीआई ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े 661 करोड़ रुपये के घोटाले में दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और पंचकूला समेत 6 ठिकानों पर छापेमारी की है. इस गबन से हरियाणा और चंडीगढ़ के 10 सरकारी विभाग प्रभावित हुए हैं.
मोहाली और चंडीगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई: 12 ठिकानों पर छापेमारी, 9वीं मंजिल से फेंका गया कैश से भरा बैग
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मोहाली और चंडीगढ़ में बिल्डरों और आईटी कंपनियों के 12 ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान 21 लाख रुपये कैश बरामद किया गया और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए.
हरियाणा सरकार रख रही है जनता के पैसे की एक-एक पाई का हिसाब: मुख्यमंत्री
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में बताया कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक मामले में सरकार का पूरा पैसा रिकवर कर लिया गया है. बैंक ने शामिल राशि और ब्याज समेत कुल 556 करोड़ रुपये विभिन्न विभागों के खातों में वापस जमा कर दिए हैं.
स्कूल, कोर्ट और खौफनाक मेल: 4 राज्यों में ‘बम’ का खौफ, ईमेल से मचा हड़कंप
Bomb Threat News: बुधवार को गुरुग्राम, चंडीगढ़, करनाल के स्कूलों और मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सीवान व अंबिकापुर कोर्ट को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली. पुलिस जांच में जुटी.





