रिपोर्ट- स्कैंदिता
पुरानी दिल्ली की शान कहे जाने वाले चांदनी चौक की तस्वीर अब बदलने वाली है. संकरी गलियों, ऐतिहासिक इमारतों और भीड़भाड़ के बीच सिर के ऊपर लटकते बिजली के तार जो सालों से लोगों को परेशान कर रही थी. अब इन तारों से राहत मिलने जा रही है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस परियोजनाओं की शुरुआत की है, जिसका मकसद चांदनी चौक को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना और उसे साफ-सुथरा, सुरक्षित और सुंदर बनाना है.
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 156 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की है. इस मौके पर उनके साथ ऊर्जा मंत्री अशीष सूद और रामवीर सिंह बिधूड़ी भी मौजूद थे. इस योजना के तहत चांदनी चौक की 28 प्रमुख गलियों में ओवरहेड बिजली के तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा. सरकार का मकसद है की चांदनी चौक से उन खतरनाक झूलते तारों को हटाना जो ना सिर्फ देखने में बुरे लगते हैं, बल्कि आए दिन हादसों को बुलावा भी देते हैं.
इस प्रोजेक्ट के तहत चांदनी चौक की 28 मुख्य गलियों में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड यानी जमीन के नीचे किया जाएगा. जमीन के नीचे बिजली की लाइन डालने से न सिर्फ इलाका ज्यादा सुरक्षित होगा, बल्कि यहां आने वाले लाखों पर्यटकों को भी साफ-सुथरा नज़ारा देखने को मिलेगा. लंबे समय से व्यापारी और स्थानीय लोग इस बदलाव की मांग कर रहे थे.
परियोजना में सिर्फ तारों को हटाना ही शामिल नहीं है. 500 नए फीडर पिलर भी लगाया जाएगा. इसके साथ ही आकर्षक स्ट्रीट लाइटिंग भी लगाई जाएगी, जिससे रात के समय बाजार की रौनक और बढ़ेगी.
इस पूरे सिस्टम की निगरानी डिजिटल ट्विन आधारित रियल टाइम मॉनिटरिंग से की जाएगी. यानी अगर कहीं कोई तकनीकी दिक्कत आती है, तो उसे तुरंत ट्रैक कर ठीक किया जा सकेगा.
चांदनी चौक के व्यापारियों का कहना है कि यह कदम उनके लिए बड़ी राहत है. साफ-सुथरा और सुरक्षित बाजार ग्राहकों को भी ज्यादा आकर्षित करेगा. त्योहारों और शादियों के सीजन में यहां पहले से ही भारी भीड़ रहती है, ऐसे में बेहतर बिजली व्यवस्था बहुत जरूरी थी.
ये भी पढ़ें- कौन हैं वो 3 युवा कांग्रेस नेता जिनकी वजह से भिड़ गई 3 राज्यों की पुलिस? शिमला में कई घंटे चला ड्रामा
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…
अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…
Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…