देश

सिम निकला तो वॉट्सएप बंद! 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग कानून, पीसी यूजर्स का अकाउंट हर 6 घंटे में होगा लॉगआउट

SIM Binding Law: भारत में 1 मार्च से बिना सिम कार्ड के वॉट्सएप नहीं चल पायेगा. अगर कोई इसे कंप्यूटर में लॉग इन करता है तो यह हर 6 घंटे में लॉग आउट हो जाएगा. सरकार ने यह साफ कर दिया है कि सिम बाइंडिंग के नियमों में वो बिल्कुल भी ढील देने के मूड में नहीं है.

नए नियमों के तहत अब मोबाइल में बिना सिम के कोई भी सोशल मैसेजिंग एप जैसे- वॉट्सएप, स्नैपचैट, जियोचैट जैसे ऐप काम नहीं करेंगे. नए सिम बाइंडिंग कानून को लागू करने की डेडलाइन बढ़ाई जाएगी. सरकार का तर्क है कि इससे साइबर क्राइम करने वालों को पकड़ने में ज्यादा मदद मिलेगी.

अबतक कैसे काम करते हैं ऐप?

बता दें कि, अभी सिम निकालने के बाद भी वॉट्सएप, स्नैपचैट जैसे ऐप काम करते हैं. अगर हम इन्हें किसी कंप्यूटर पर लॉगिन करते हैं तो ये हफ्ते भर तक एक्टिव रहते हैं. अगर कोई व्यक्ति लॉगआउट करना भूल जाता है तो साइबर क्राइम करने वाले लोग इसका फायदा उठा लेते हैं. जिससे बचने के लिए सरकार इस नए नियम को लागू कर रही है.

सरकार ने नए सिम बाइंडिंग नियमों में बताया है कि किसी भी फोन में सोशल मैसेजिंग ऐप तभी काम करेंगे जबतक उसमें सिम हो. वहीं पीसी पर ये लॉगइन होने पर 6 घंटे में अपने आप लॉगआउट हो जाएंगे. अगर फोन में सिम नहीं है तो यह कोई भी मैसेजिंग ऐप काम नहीं करेगा. पहले सिर्फ ओटीपी डालने से बिना सिम के भी फोन में ये ऐप काम करने लगते थे. सरकार ने गाइडलाइन जारी कर कंपनियों को 120 दिनों में इसकी रिपोर्ट देने का आदेश दिया है.

क्या है सिम बाइंडिंग?

सिम बाइंडिंग का अर्थ है सिम को ऐप के साथ लॉक कर देना. यानी यह एक तरह से सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा. इसका सबसे बड़ा फायदा साइबर सिक्योरिटी को लेकर है. सिम बाइंडिंग लागू होने के बाद कोई भी साइबर अपराधी दूर बैठकर आपके नंबर का इस्तेमाल दूसरे डिवाइस पर नहीं कर सकता. जिससे साइबर अपराध होने के मामलों में कमी आ सकती है.

ये भी पढ़ें- कौन हैं वो 3 युवा कांग्रेस नेता जिनकी वजह से भिड़ गई 3 राज्यों की पुलिस? शिमला में कई घंटे चला ड्रामा

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने क्या कहा?

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि ये नियम सुरक्षा और धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए लाए गए हैं. सरकार साइबर सिक्योरिटी के मामले पर कोई समझौता करने के मूड में नहीं है. यह नियम 1 मार्च 2026 से प्रभावी हो जाएगा.

हालांकि इंडस्ट्री एसोसिएशन ने सरकार को सिम बाइंडिंग नियम को लेकर चेतावनी दी है. एसोसिएशन का तर्क है कि हर 6 घंटे में लॉगआउट होने से उनको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इससे कई यूजर्स को दिक्कतें भी होंगी जो अकाउंट शेयर करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

5 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

7 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

18 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

31 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

40 minutes ago