देश

ट्रेन हादसों को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- रेल नहीं, रील मंत्री हैं अश्विनी वैष्णव, सुरक्षा कवच देने की बजाय आप झुनझुना दे रहे

पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी रेल हादसे को लेकर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. पिछले कुछ समय से लगातार हो रहे ट्रेन हादसों को लेकर सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मुझे लगता है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. उनकी नाक के नीचे लगातार ट्रेन एक्सीडेंट हो रहे हैं, एक साल पहले बालासोर एक्सीडेंट हुआ था, इसमें 300 लोगों की मौत हुई थी. न्यू जलपाईगुड़ी रेल हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है और 40 लोग घायल हुए है, इसके लिए कौन जिम्मेदार है? इसके लिए आप क्या कर रहे हैं.

“सुरक्षा कवच देने की बजाय झुनझुना दे रहे”

उन्होंने कहा कि रेल को सुरक्षित कैसे किया जाए. रेल को सुरक्षित करने लिए सुरक्षा कवच देने की बजाय आप झुनझुना दे रहे हैं. देश के रेल मंत्री रील मंत्री हैं, वह रील बनाने में इतने व्यस्त है कि उनके पास रेल के लिए समय ही नहीं है.

नीट विवाद पर कांग्रेस ने कहा-

नीट विवाद पर सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना पद संभालते ही क्लीन चिट दे दिया कि परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. लेकिन अब बिहार से लेकर गुजरात तक परीक्षा में धांधली की खबरें आ रही हैं. ऐसा कैसे हो रहा है, इसके बारे में कौन जवाब देगा? मेरा मानना है कि नीट में शामिल होने वाले 24 लाख बच्चों के भविष्य पर जो संकट गहराया है, केंद्र सरकार को इसका जवाब जरूर देना चाहिए. इस सरकार के नाक के नीचे एक के बाद एक पेपर लीक होता है, इसमें इन्हीं के लोग शामिल होते हैं. ये धांधली कब बंद होगी और युवाओं के साथ खिलवाड़ कब बंद होगा, इसका जवाब सिर्फ यही दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें- “यूपी में बोली लगाकर हो रही दलितों की हत्या”, सांसद चंद्रशेखर बोले- मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे बड़ा आंदोलन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर भाजपा परिवारवाद का आरोप लगा रही है. इस सवाल के जवाब में सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा अपने लिए चिंता करे, हमारे लिए क्यों चिंता कर रही है. जो भी चुन कर आता है, उसको जनता चुनकर भेजती है. तीन लाख 70 हजार वोटो से वायनाड की जनता ने राहुल गांधी को चुना था. वहीं तीन लाख 90 हजार वोटों से राहुल गांधी रायबरेली से चुने गए. भाजपा जय शाह पर नहीं बोलती. पीएम मोदी पहले अपना घर देखें. हमारी चिंता मत करें. मुझे पता है कि आपकी हवा टाइट है. राहुल गांधी को आप और आपकी टीम संभाल नहीं पा रही थी और अब प्रियंका गांधी भी संसद में पहुंच रही हैं. इसलिए उनके माथे पर शिकन है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

8 minutes ago

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

31 minutes ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

32 minutes ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

47 minutes ago

क्लास बनी डिस्कोथेक! जब बच्चों के सामने टीचर ने शुरू किया धमाकेदार डांस, फिर जो हुआ…; देखें VIDEO

Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…

48 minutes ago

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

54 minutes ago